Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें 11 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अंकराशि

Spread the love share


अंक ज्योतिष राशिफल 11 अक्टूबर 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 11 अक्टूबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों के लिए दिन सौभाग्य लेकर आया है। आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। हालांकि ऑफिस में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सरप्राइज मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मेहमान का घर पर आगमन हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों को आज भाई-बहन का साथ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। कुटुंबों में वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन लाभ भी हो सकता है।

मूलांक 4- व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। नौकरी के मार्ग खुलेंगे और आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज निवेश करने से बचें, वरना धन हानि हो सकती है।

मूलांक 5- आज आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि होगी। सेहत में पहले से सुधार होगा। आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लेकिन नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। आर्थिक रूप से आप पहले से अच्छी स्थिति में आ जाएंगे।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको निवेश के अच्छे विकल्प मिलेंगे। किसी पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिल सकती है।

मूलांक 7- आज आपको यात्रा का मौका मिल सकता है। रुके हुए धन की वापसी संभव है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है।

मूलांक 8- आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आपको स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। वाणी में मधुरता रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी।

मूलांक 9- आज व्यापारियों को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए पॉजिटिव रहना बहुत जरूरी है। अतीत की बातों को लेकर मन परेशान रह सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम का बोझ बढ़ सकता है। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)



Source link


Spread the love share