Vastu Tips: खुद का मकान बनाने के लिए क्या उपाय करें? जानें ज्योतिर्विद से

Spread the love share


घर के लिए वास्तु टिप्स: जीवन में हर व्यक्ति की एक तमन्ना या इच्छा होती है कि वो अपना मकान बना सके। यूं तो व्यक्ति की बस तीन ही जरूरतें हैं- रोटी, कपड़ा और मकान। कड़ी मेहनत से रोटी और कपड़ा जुटा लेते हैं लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी हम मकान नहीं बना पाते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आप खुद का मकान या घर बना सकते हैं। वास्तु के ये उपाय जीवन में सकारात्मकता लाते हैं और खुद का घर बनाने के योग बनाते हैं। जानें आप भी ज्योतिषाचार्य से अपना मकान बनाने के आसान उपाय-

आचार्य मुकुल रस्तोगी के अनुसार, घर में अगर पुराने नारियल पड़े हों तो उन्हें तुरंत हटाकर बहते जल में प्रवाहित करें। अगर पुराने-बेकार जूते-चप्पल घर में रखे हुए हैं तो उन्हें बाहर कर दें। घर में यदि पुराने कैलेंडर आदि रखे हैं तो उन्हें भी हटा दें। अगर छत पर कोई कूड़ा-करकट या बेकार का सामान पड़ा है तो उसे निकाल देना चाहिए। अगर घर में पुराने टूटे-फूटे गमले या सूखे हुए पेड़-पौधे हैं तो उन्हें भी हटा देना चाहिए। अगर आपके घर के मंदिर में जाले या धूल हो तो उसे तुरंत साफ करें। भगवान की फोटो या मूर्ति कटी-फटी या टूटी है तो उन्हें भी वहां से हटा देना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, खुद का मकान या घर बनाने के लिए शनिदेव को प्रसन्न करना चाहिए। पश्चिम दिशा शनिदेव की मानी गई है। ऐसे में इस दिशा में हर रोज सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अपना खुद का मकान बनाने के लिए घर पर श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा से जल्दी घर बनवाने या खरीदने के योग बनते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share