नवादा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोबीघा में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा एनपीएस वात्सल्य योजना पर विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों को…
नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सौजन्य से सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोबीघा में एनपीएस वात्सल्य योजना से संबंधित विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस योजना के संबंध में जानकारी देते हुए एफएलसी अभिजीत कुमार ने बताया कि योजना के तहत भारत सरकार द्वारा 18 साल से कम उम्र के बच्चों को पेंशन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसमें कम से कम एक हजार रुपए देकर जुड़ा जा सकता है। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। तीन साल की लॉक इन अवधि के बाद 18 साल से पहले केवल तीन बार पैसा निकाला जा सकता है। 18 के बाद बच्चा चाहे तो सामान्य एनपीएस खाते की तरह इसको आगे चला सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक समेत माधोबीघा शाखा के प्रबंधक पारस मणि आजाद समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और विद्यालीय बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम में एनपीएस वात्सल्य का लाभ उठाने के लिए स्कूल के सभी बच्चों को प्रेरित किया गया।