हजारीबाग में महिला से 50 हजार रुपए की लूट: बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात, बैग लेकर भागे – Hazaribagh News

Spread the love share



लूट के दौरान सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे पर भी चोट आई है।

हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक में मंगलवार को बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका से 50 हजार रुपए की लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके कंधे पर लटकते बैग को छिनकर भाग निकले। बैग बचाने के चक्कर में वो सड़क पर भी गिर गई। उनके चेहरे प

.

मेरु निवासी महिला पर्यवेक्षिका अंजू कुमारी ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 50 हजार रुपए निकाल कर पैदल ही ऑटो पकड़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह इंद्रपुरी चौक के पास पहुंची, एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आ गए। उन्होंने अंजू का बैग छीना और तेजी से भाग निकले।

बैग में मोबाइल सहित अन्य जरूरी कागजात भी थे। इधर, घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Source link


Spread the love share