कुल्लू में खड्ड में गिरी पिकअप: एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल; ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा – Rampur (Shimla) News

Spread the love share



बागीपुल जाओं सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो कर खड्ड में गिरी पिकअप

कुल्लू में जिला के निरमंड खंड के बागीपुल में शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो कर खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य

.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 2 बजे एक पिकअप बागीपुल से जाओं की ओर जी रही थी। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही पिकअप ढारे नामक स्थान पर पहुंची तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। पिकअप बेकाबू होकर सड़क से नीचे कुर्पण खड्ड में जा गिरी। इस हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस थाना निरमंड को दी और सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।

ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया हॉस्पिटल ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के शव और घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में लाल चंद पुत्र हरिदास, गांव कलोटी, डाकघर जाओं, तहसील निरमंड जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहादुर सिंह, हरि सिंह और राम प्यारी घायल हो गए हैं। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य घायल हो गए हैं। मृतक का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link


Spread the love share