जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के छोटा पुल पर मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में 40 वर्षीय अख्तर इमाम की मौत हो गई। स्कूटी से गिरने के बाद सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाने की कोशिश
.
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने अख्तर के मोबाइल से उनके परिजनों को संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अख्तर का शव देखकर उनके बीच मातम छा गया।
फुटपाथ पर स्कूटी चलाने के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अख्तर स्कूटी से मानगो से साकची की ओर जा रहे थे। छोटा पुल पार करते समय उन्होंने फुटपाथ पर स्कूटी चलाई, जहां वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया। इस दौरान वह सड़क पर गिर गए और सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
बिजली वायरिंग का काम करते थे अख्तर
परिजनों ने बताया कि अख्तर इमाम मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 13 के निवासी थे और बिजली वायरिंग का ठेका लेते थे। हादसे के दिन वह किसी काम से घर से निकले थे।
हेलमेट न पहनने से गई जान
मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि अख्तर ने हेलमेट नहीं पहना था। सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोटें आईं, जो जानलेवा साबित हुईं। उन्होंने कहा कि यदि अख्तर ने हेलमेट पहना होता, तो उनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।