एजेंसी:News18 Bihar
आखरी अपडेट:
18 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए जो समय है, वह प्रतिकूल समय है. खास करके अनावश्यक, व्यर्थक खर्च कारक योग बन रहा है. दांपत्य जीवन में उग्रता प्रदर्शन, क्लेश, विरोधाभास, सिद्धांतिक मतांतर पत…और पढ़ें
वृश्चिक राशिफल
हाइलाइट्स
- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का समय प्रतिकूल है.
- अनावश्यक खर्च और दांपत्य जीवन में क्लेश का योग बन रहा है.
- हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी होगा.
दरभंगा:- आज 18 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का दिन और क्या कहते हैं ज्योतिषीय गणना, इसके बारे में विस्तृत जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा देते हैं. उन्होंने बताया कि 18 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है, वह प्रतिकूल समय है. खास करके अनावश्यक, व्यर्थक खर्च कारक योग बन रहा है. दांपत्य जीवन में उग्रता प्रदर्शन, क्लेश, विरोधाभास, सिद्धांतिक मतांतर पत्नी के साथ होगा, ये योग बन रहा है.
इस तरह का बन रहा योग
ग्रह नक्षत्र दोष के कारण शोकाकुल रहना, मानसिक संताप होना, व्याकुलता होना, जल से भय होना, ऐसा योग बना रहा है. अतः इस दिन वाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ हनुमान जी की पूजन और हनुमत आराधना मंगल व्रत और दुर्गा सरस्वती के चौथे अध्याय का पाठ करना श्रेष्ठकर हो गया. गौरतलब है कि आज के दिन वृश्चिक राशि को अनावश्यक, व्यर्थ खर्च कारक योग बन रहा है. आज क्रोधित स्वभाव के कारण नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:- साल में दो बार कर सकते हैं इस सब्जी की खेती, किसानों को बना देगा मालामाल, जैविक विधि से होगी बंपर पैदावार
कुल मिलाकर अच्छा समय
हालांकि ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपायों को करके वृश्चिक राशि के जातक अपने ऊपर चल रहे अशुभत्व कारक योग को समाप्त कर सकते हैं. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अच्छा समय तो कह सकते हैं. लेकिन इन तमाम परेशानियों से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य के बताए गए उपायों को आप अपना सकते हैं. इससे आपके जीवन में अनुकूल परिस्थिति आएगी.
Darbhanga,बिहार
18 फरवरी, 2025, 00:06 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.