काशी विद्यापीठ UG सेमेस्टर परीक्षाएं 18 मार्च से: पहले सेमेस्टर की 11 अप्रैल से होगी शुरू, विश्वविद्यालय ने जारी किया शेड्यूल – Varanasi News

Spread the love share



महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के ग्रेजुएशन सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल जारी।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 2024-25 सत्र के ग्रेजुएशन के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षा डेट जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने होली के ठीक बाद परीक्षाएं शुरू करवाने का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ग्रेजुएशन सेमेस्टर कोर्सेज की परीक्षाएं 18 मा

इन विषयों की होगी परीक्षा परीक्षा नियत्रंक दीप्ती मिश्रा ने बताया- विश्वविद्यालय में कॉलेजों की सेमस्टर परीक्षाएं पहले से ही चल रही हैं। ऐसे में एनईपी के तहत विश्वविद्यालय कैंपस, गंगापुर कैंपस और एनटीपीसी कैंपस की परीक्षांए भी करवाने की तैयारी तेजी से चल रही है। इसमें बीए, बीएससी के छात्र-छात्राओं की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं होली के बाद 18 मार्च से शुरू होंगी। विस्तृत समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गयी है।

दो पालियों में होगी परीक्षा दीप्ती मिश्रा ने बताया- 18 मार्च से तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मार्च से 9 अप्रैल तक चलेगी और 11 अप्रैल से पहले होगी जो पांच मई तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से 4 बजे तक होगी। दो घंटे का प्रश्नपत्र आएगा।

प्रथम सेमेस्टर की पहली पाली में होगी परीक्षा परीक्षा नियंत्रक ने बताया- प्रथम सेमेस्टर बीए-बीएएसी की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक 11 अप्रैल से 5 मई तक चलेगी। साथ ही बीए-बीएएसी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा भी प्रथम पाली में होगी। जो 18 मार्च से 9 अप्रैल तक चलेगी। इसके अलावा बीए-बीएससी पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक 18 मार्च से 30 अप्रैल तक होगी।



Source link


Spread the love share