ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला; मौत: सुपौल में लोगों ने NH-27 को किया जाम, बेटे के साथ शादी में जा रही थी – Supaul News

Spread the love share



सुपौल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित गांधीनगर की है। मृतका की पहचान अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोखलापुर निवासी सुरेंद्र शर्मा की पत्नी

परिजन ने बताया कि गीता देवी अपने छोटे बेटे के साथ बाइक से सिमराही वार्ड 1 निवासी आनंदी सुतिहार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। एनएच 27 पर उतरते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने एनएच 27 के दोनों लेन को बांस-बल्लियों के सहारे जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोगों का कहना था कि जब तक आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।

चालक की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी ट्रक चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। राघोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी वाहन की तलाश जारी है। देर शाम 8 बजे तक फोरलेन पर जाम के कारण वाहनों की कतार लगी रही। हाइवे जाम कर लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है।



Source link


Spread the love share