मुजफ्फरपुर में 8 घर जलकर राख: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तेज हवा के कारण तेजी से फैलते गई लपटें – Muzaffarpur News

Spread the love share


मुजफ्फरपुर में मंगलवार की देर शाम भीषण आग लगी। अगलगी में 8 फूंस के घर जल गए। घटना की सूचना के बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग की लपटें शांत हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। घटना जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के

बताया जा रहा है खाना बनाने के दौरान अचानक एक घर में आग लग गई। हवा तेज होने की वजह से जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने 6 से अधिक घरों को चपेट में ले लिया। लोगों ने अग्निशमन टीम की सूचना दी। टीम को डेढ़ घंटे लग गए स्थिति को काबू में लाने के लिए।

आग की उठती लपटें।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची

सूचना के बाद जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले जांच की। इसके बाद पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण किया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के चैन पकड़ी गांव में खाना बनाने के दौरान लगी हादसा हो गया। मामले की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है



Source link


Spread the love share