भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र चंदा गांव में सोमवार को समाज सेविका सोनाली सिंह ने सैकड़ों महिलाओं के बीच महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने समाजसेविका सोनाली सिंह को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। महिला संवाद कार
।
समाज सेविका सोनाली सिंह ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हुई कि क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर मुझसे बातचीत की है। महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली अधिकांश महिलाएं चाहती हैं कि उनके गांव में बेहतर स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएं, बच्चे के लिए खेल मैदान, कॉलेज, रोजी-रोजगार के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग-धंधे का विकास हो ताकि क्षेत्र का भी नाम हो सके।
वे चाहती हैं कि राज्य की उन्नति में महिलाओं की भागीदारी हो।
जरूरतमंद लोगों की मदद की।
महिलाओं ने कहा, क्षेत्र में विकास बहुत कम हुआ
महिलाएं हर परिवार की एक नींव होती है। उनकी शक्ति और समर्पण से समाज का निर्माण होता है। समाज सेविका सोनाली सिंह ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यकाल में विकास के बारे में भी महिलाओं से बताया है।
कहा कि जिस प्रकार से तेजस्वी यादव ने युवाओं को नौकरी दी। उनके शासनकाल में महिलाओं को उचित स्तर पर सम्मान भी दिया गया है। ऐसे में मैं आप लोगों के बीच आई हूं और आप सभी से आशीर्वाद की अपेक्षा करती हूं।
गांव की महिलाओं ने कहा कि हमारे क्षेत्र में विकास का कार्य बहुत कम हुआ है। चुनाव के समय जो लोग आते है वो सिर्फ वादा करके चले जाते है, यहां कोई काम नहीं किया है। हम चाहते हैं सोनाली सिंह हमारे क्षेत्र की बेटी है,चाहते है कि वो यहां जीतकर आए और हमारे क्षेत्र का विकास करें।

गांव की महिलाओं की समस्याओं को सोनाली सिंह ने सुना।