हुंडई i20 का सनरूफ वाला सस्ता वैरिएंट लॉन्च: CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर्स

Spread the love share


नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर हैचबैक i20 का नया मैग्ना एक्जीक्यूटिव वैरिएंट भारत में लॉन्च किया है। यह कार के बेस वैरिएंट ‘एरा’ के ऊपर रहेगा। वहीं, मैग्ना और स्पोर्ट्ज (O) वैरिएंट को भी नए फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है।

मैग्ना में अब CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। यह एक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम है जो गियर्स की बजाय बेल्ट और पुली का इस्तेमाल करता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान गियर ट्रांसमिशन स्मूथ और ज्यादा माइलेज मिलता है।

इसके साथ सिंगल-पैनल सनरूफ और टार प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। कार 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर के साथ आती है। कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट वर्जन सितंबर 2023 में लॉन्च किया था।

7.04 लाख रुपए शुरुआती कीमत नए वैरिएंट की कीमत 7.51 लाख रुपए रखी गई है, जो स्टैंडर्ड ट्रिम मैग्ना से 28,000 रुपए ज्यादा है। वहीं, CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन अब 58,000 रुपए सस्ता हो गया है। पहले CVT स्पोर्ट्ज वैरिएंट से मिलता था, जिसकी कीमत 9.47 लाख रुपए है।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.04 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप एंड वैरिएंट में 10 लाख रुपए तक जाती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा अल्ट्रोज, मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लांजा से है।

i20 के वैरिएंट वाइस प्राइस

वैरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन iVT ट्रांसमिशन
एरा 7.04 मिलियन
मैग्ना ₹ 7.51 मिलियन
मैग्ना एक्जीक्यूटिव (नया) ₹ 7.51 मिलियन
स्पोर्टज 8.37 मिलियन 9.47 मिलियन
स्पोर्टज डुअल टोन ₹ 8.53 मिलियन
स्पोर्टज (O) 8.73 मिलियन ₹ 10.00 मिलियन
स्पोर्टज (O) डुअल टोन ₹ 8.88 मिलियन
एस्टा 9.34 मिलियन

एस्टा (O) ₹ 10.18 मिलियन ₹ 11.09 मिलियन
एस्टा (O) डुअल टोन ₹ 10.34 मिलियन ₹ 11.25 मिलियन

एक्सटीरियर डिजाइन: इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ LED हेडलैंप्स सेटअप

डिजाइन की बात करें तो, प्रीमियम हैचबैक के फ्रंट में न्यू पैरामीट्रिक ग्रिल और इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ LED हेडलैंप्स सेटअप दिया गया है। न्यू डिजाइन बंपर रेसिंग स्कर्ट की तरह लगता है। i20 में फॉग लैंप्स नहीं मिलते हैं, लेकिन एयर डैम दिए गए हैं। बोनट पर एक 3D लोगो मिलता है। वहीं, कार में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो कार को ओर भी स्पोर्टी बनाते हैं।

रियर प्रोफाइल में अब न्यू डिजाइन बंपर मिलता है। पीछे की तरफ इसमें अब भी पहले जैसे ही जेड-शेप्ड टेल लैंप्स मिलते हैं। कार 6 सिंगल और 2 डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। इसमें अमेजन ग्रे, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइफून सिल्वर, स्टारी नाइट, फायरी रेड, एटलस व्हाइट+ब्लैक रूफ और फायरी रेड+ब्लैक रूफ शामिल हैं।

हुंडई i20 का सनरूफ वाला सस्ता वैरिएंट लॉन्च: CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर्स

इंटीरियर और फीचर्स: इलेक्ट्रिक सनरूफ और 10.25-इंच टचस्क्रीन​ कार का केबिन ब्लैक और डुअल-टोन ग्रे थीम पर बेस्ड है। इसमें सेमी-लैदर अपहोल्स्ट्री और डोर ट्रिम पर सॉफ्ट टच मटीरियल मिलता है। i20 फेसलिफ्ट में USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग पैड दिया गया है।

इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इंटीरियर में एम्बिएंट लाइटिंग, सेमी-लेदरेट सीटें, लेदरेट डोर आर्मरेस्ट, लेदर-रैप्ड डी-कट स्टीयरिंग व्हील, टाइप-सी चार्जर और मल्टी लेंग्वेज वॉइस कमांड के साथ 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं।

ब्लू एंबिएंट लाइटिंग के साथ ब्लैक & ग्रे डुअल टोन इंटीरियर।

ब्लू एंबिएंट लाइटिंग के साथ ब्लैक & ग्रे डुअल टोन इंटीरियर।

डुअल टोन इंटीरियर थीम।

डुअल टोन इंटीरियर थीम।

परफॉर्मेंस: 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन नई हुंडई i20 में परफॉर्मेंस के लिए 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83.13 hp की पावर और 115 nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड MT या 6-स्पीड iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से ट्यून किया गया है। कंपनी ने पुराने मॉडल में दिए जाने वाले टर्बो-पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है।

हुंडई i20 का सनरूफ वाला सस्ता वैरिएंट लॉन्च: CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल ​​​​​​​ कार में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), 3-पॉइंट सीटबेल्ट, चाइल्ड ISOFIX एंकर सीट और सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं। इसके टॉप वेरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटोमेटिक हेडलैंप जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

हुंडई i20 का सनरूफ वाला सस्ता वैरिएंट लॉन्च: CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर्स

खबरें और भी हैं…



Source link


Spread the love share