गौ सेवा अभियान: डूंगरपुर में 51 जगहों पर लगेंगी पानी की टंकियां, मवेशियों को मिलेगी राहत – Dungarpur News

Spread the love share


डूंगरपुर में गौ सेवा पुण्यार्थ महाअभियान के तहत रविवार को शहर में पानी की टंकिया बांटी गई।

डूंगरपुर में गौ सेवा पुण्यार्थ महाअभियान के तहत रविवार को शहर में गो प्याऊ (पानी की टंकिया) बांटी गई। ये टंकियां शहर में 51 अलग-अलग जगहों पर लगाई जाएगी। जहां गायों के साथ ही अन्य मवेशी भी अपनी प्यास बुझा सकेंगे। इससे पहले वसी गांव में 30 टंकियों का व

वसी गांव में शिक्षक केशव पंड्या की ओर से गोवर्धन पूजा के दिन से शुरू किया गया गौ सेवा पुण्यार्थ महाअभियान आगे बढ़ता जा रहा है। केशव पंड्या ने बताया कि अभियान के तहत आज लाल रंग की 51 गौ सेवा टंकियों का वितरण भामाशाहों के सहयोग से किया जा था है।

मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए होगा टंकी का वितरण।

शहर के नया महादेव मंदिर परिसर में एक पानी की टंकी लगाकर उसमें पानी डाला और शुरुआत की गई। इस दौरान भगवान परशुरामजी और महादेव के जयकारे गूंज उठे। 51 टंकियां लोगो को वितरण की गई। ये टंकियां शहर में अलग अलग जगहों पर सड़क, चौराहे या घरों के आगे लगाई जाएगी। ताकि गाये ओर अन्य मवेशी अपनी प्यास बुझा सके।

इस दौरान विनोद जोशी, हीरालाल गामोठ, मधुरेश त्रिवेदी, दुर्गाशंकर गामोट, पंडित संजय पंड्या, राजेंद्र गामोट, विजय जोशी, भानूप्रकाश जोशी, हरिहर पंड्या, ललित भट्ट, सुमन त्रिवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।



Source link


Spread the love share