पैसा, प्यार और व्यापार, आज सभी मामलों में चकाचक है तुला वालों का दिन, जानें उपाय

Spread the love share


आखरी अपडेट:

libra love horoscope today in hindi: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए रोज सभी राशि के लोगों के हिसाब से दैनिक राशिफल की जानकारी देत…और पढ़ें

एक्स

आज के दिन पहने सफेद रंग के कपड़े, शिवलिंग पर पंचामृत चढाकर करें इन मंत्रो का जाप

astroपूर्णिया: अक्सर लोग रोज अपने राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं उसमें बताए गए उपायों का पालन कर बाधाओं और मुश्किलों से बचना भी चाहते हैं. तो चलिए बताते हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. आज 9 जून दिन सोमवार तुला राशि के जातक के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. चारों तरफ खुशियां ही खुशियां मिलेंगी. आज का दिन आर्थिक, मानसिक और शारीरिक लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज तुला राशि के जातक के लिए चकाचक रहेगा.

उन्होंने बताया कि तुला जातक आज योजना बनाने में सफलता प्राप्त करेंगे. आज आमदनी के स्रोत जो अवस्थित हैं उसे व्यवस्थित करते हुए नजर आ रहे हैं. पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है. आज मित्रों का भी सहयोग मिलेगा. इसके साथ-साथ आज आपको मित्रता से लाभ होने की संभावना है. आज आपके पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. जमीन मकान से संबंधित जो कुछ काम कर रहे हैं वह बढ़ता हुए आज दिख रहा है. अध्यनरत विद्यार्थी के लिए आज का दिन सुखद है. पढ़ाई में मन अधिक लगेगा. अन्य दिनों की अपेक्षा पढ़ाई के प्रति जागरूकता भी बढ़ती हुई दिख रही है. प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए भी आज का दिन सुखद है. अपने जो आपसी कुछ विवाद हैं उसको निपटान के लिए आज का समय अनुकूल है. यदि आप कोशिश कर उसे खत्म करने का प्रयास करेंगे तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी.

व्यापारी का बढ़ेगा व्यापार, कामकाजी के रहेगा अनुकूल
आज दाम्पत्य जीवन सुखद और मस्त रहेगा. जीवन साथी का सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है. आज भाग्य निर्माण के लिए आपका अनुकूल समय है. नौकरी पेशा वालों के लिए आज थोड़ा भाग दौड़ अधिक रहेगा लेकिन, नौकरी में कहीं आपको कोई परेशानी नहीं रहेगी. सब कुछ सुखद रहने वाला है. व्यापार करने वाले जातक के लिए व्यापारिक क्षेत्र में सफलता की संभावना है. आज आप अपने व्यापार को अधिक ऊंचाई तक ले जाने में सफल हो सकते हैं. सजग रहने पर आपको अच्छी सफलता प्राप्त होती हुई दिख रही है.

आज के दिन करें ये उपाय
आज के दिन तुला राशि के जातक शंकर भगवान का पूजन करें. शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. आज के दिन आप सफेद रंग का वस्त्र धारण करें. इससे पूरा दिन बेहतर बीतेगा.

घरखगोल

पैसा, प्यार और व्यापार, आज चकाचक है तुला वालों का दिन, जानें उपाय



Source link


Spread the love share