कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न: भदोही में पूर्व विधायक ने कहा- संगठन मजबूत होने से जनहित के संघर्ष को मिलेगी धार – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News

Spread the love share


सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही के ज्ञानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें संगठनात्मक मजबूती, ग्राम स्तर तक समितियों के गठन और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आत्मा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती से ही जनहित के संघर्ष को धार दी जा सकती है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय और सुधाकर तिवारी ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि संगठन की जड़ों को पंचायत स्तर तक फैलाना आज की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र दुबे राजन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश को एकजुटता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की जरूरत है। यह सब कांग्रेस पार्टी ही सुनिश्चित कर सकती है।

बैठक में सुरेशचंद्र मिश्र, दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश गौतम, राजेश दूबे, मसूद आलम समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने किया।



Source link


Spread the love share