आखरी अपडेट:
Aaj Ka Tula Rashifal 13th August : 13 अगस्त 2025 को तुला राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा. आर्थिक दृष्टि से मजबूत, रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गणेश जी का पूजन करें.
पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा ने बताया कि 13 अगस्त 2025, बुधवार को तुला राशि के जातकों को रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन अत्यंत अनुकूल रहेगा. पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिवार के सदस्यों का सहयोग भी उत्तम रहेगा. जीवन सुखमय और संसाधनों से परिपूर्ण रहने के योग बन रहे हैं. हालांकि, विद्यार्थियों के लिए यह दिन आलस्य से भरा हो सकता है. उन्हें आलस्य त्याग कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके.
वहीं, प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए आज का दिन सुखद है अपने साथी का सहयोग मिलेगा. आज आप साथी के साथ समय व्यतीत करने में सफल होंगे. वहीं दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलता हुआ दिख रहा है. आज कार्यक्षेत्र में जो व्यापार क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज महत्वपूर्ण दिन है. व्यापार में अच्छे लोगों से और उसका सहयोग भरपूर प्राप्त होगा. वहीं नौकरी पेशा वालों के लिए भी आज का दिन सुखद है अपने से जो उसे पदस्थ लोग हैं उनका सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है.
आज के दिन करें ये उपाय
आज आप तुला राशि के जातक को गणेश जी का पूजन करना और गणेश चालीसा का स्रोत पाठ करना सुखद होगा. आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाना और आज भूरे रंग का वस्त्र धारण करना आपके लिए लाभदायक होगा.
पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं …और पढ़ें
पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं … और पढ़ें