हिमाचल विधानसभा से वॉकआउट करते हुए बीजेपी विधायक
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज हिम-केयर योजना पर सदन में खूब हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री और विपक्ष में भी नोक-झोंक हुई। हालांकि इसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है।
।
सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में BJP विधायक रणधीर शर्मा ने कहा, भाजपा विधायक दल ने पूरे सदन की कार्यवाही के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह का बायकॉट करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, सराज में आपदा के बाद जिस प्रकार की भाषा व टिप्पणी राजस्व मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए की है, उसे देखते हुए विपक्ष राजस्व मंत्री को नहीं सुनेगा और न ही उनसे सवाल पूछेगा।
उन्होंने कहा, राजस्व मंत्री की बयानबाजी से BJP विधायकों के साथ साथ आम जनता भी आक्रोषित होती है। उन्होंने कहा, राजस्व मंत्री ने जिस तरह सराज में आपदा के बाद मजाकिया लहजे में कहा, जयराम ठाकुर के पांव में जब काटा चुभा तब महसूस हुआ। ऐसी अपमानजनक, गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां करने वाले राजस्व मंत्री को विपक्ष बिल्कुल नहीं सुनेगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा, मंत्री संवैधानिक पद पर हैं। वह सच बोलते हैं, भाजपा नेताओं में सच सुनने की आदत नहीं रही।
CM सुक्खू में सदन में जवाब देते हुए।
इससे पहले हिम-केयर योजना को लेकर वॉकआउट
इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान हिम-केयर योजना को लेकर सत्तापक्ष-विपक्ष में तीखी नोक-झोंक हुई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चला गया।
दरअसल, नाचन से BJP विधायक विनोद कुमार ने हिम-केयर योजना से जुड़ा सवाल पूछा था। उन्होंने एक कार्डियोलॉजी मरीज का हवाला देते हुए कहा, हिम-केयर योजना से मुफ्त इलाज नहीं मिलने पर एक दादी ने सुनार के पास अपना मंगलसूत्र गिरवी रख दिया। स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष सदन से बाहर चला गया।
मुख्यमंत्री सुखविन्दर सुक्खू ने कहा, हिम-केयर योजना को हमारी सरकार ने बंद नहीं किया, उसमे सुधार कर रहे हैं। उनकी सरकार 550 करोड़ रुपए का अब तक इस योजना में भुगतान कर चुकी है। उन्होंने कहा, इस योजना में पूर्व BJP सरकार के समय धांधलियां और भाई-भतीजावाद किया गया।

विधानसभा सत्र के जाते हुए पच्छाद से बीजेपी विधायक रीना कश्यप
जयराम बोलो- 364 करोड़ बकाया, फिर भी कह रहे योजना चालू
सदन से बाहर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, हिम-केयर योजना का 364 करोड़ रुपए बकाया हो गया है। फिर भी सरकार कह रही है कि हिम-केयर योजना जारी है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉकआउट किया है।

विधानसभा सत्र के लिए सदन की ओर जाते हुए भाजपा विधायक