लोहारू के एक स्कूल में नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर लोहारू में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया। लोहारू थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने फरटिया रोड स्थित स्टेडियम की खेल नर्सरी में बच्चों और युवाओं को संबोधित किया।
।
थाना प्रभारी ने बच्चों को समझाया कि नशा किस तरह समाज और परिवार को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि छोटी लापरवाही भी जीवन को बर्बाद कर सकती है। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों और युवाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।
बच्चों को नशे को लेकर जागरूक करते पुलिस अधिकारी
थाना प्रभारी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा पलभर का सुख देकर पूरी जिंदगी बर्बाद कर देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अगर किसी को नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें। पुलिस सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखेगी और कड़ी कार्रवाई करेगी।