Gold Silver Rate Patna: रॉकेट हुआ सोना, चांदी में भी लगे पंख… ऊपर ही उड़ रहे दाम, जानें लेटेस्ट अपडेट

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Patna Gold Silver Price Today: मार्केट के एक्सपर्ट भी रेट देख पूरी तरह से चौंक गए हैं. अभी वो कोई खास अनुमान लगाने की स्थिति में नहीं है. उनका बस यही कहना है कि वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर और सोने की डिमांड की वज…और पढ़ें

पटना: इन दिनों सोने और चांदी की कीमतें सबको चौंका रही है. ज्वेलरी मार्केट में गोल्ड सिल्वर की कीमतों में लगातार तेजी जारी है. स्थिति ऐसी हो गई है कि इतिहास में पहली बार ज्वेलरी में इस्तेमाल होने वाला सोना भी एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचने की ओर है. आम खरीदार से लेकर निवेशक तक ताजा रेट देखकर हैरान हैं, क्योंकि यह उछाल अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला साबित हो रहा है.

मार्केट के एक्सपर्ट भी रेट देख पूरी तरह से चौंक गए हैं. अभी वो कोई खास अनुमान लगाने की स्थिति में नहीं है. उनका बस यही कहना है कि वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर और सोने की डिमांड की वजह से बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो यह शुरुआत है. साल खत्म होते होते सोना और चांदी सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कीर्तिमान रचने वाले हैं.

क्या है लेटेस्ट रेट

पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम आज 106,400 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 109,592 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. वहीं, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 98,550 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 81,100 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

आज चांदी में स्थिरता
पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अनुसार आज एक किलो चांदी की बिक्री 124,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 127,720 रूपये हो जाती है. हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 122 रुपए प्रति ग्राम हो रही है.

आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 95,550 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 78,100 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 119 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 117 रूपये प्रति ग्राम है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
घरबिहार

रॉकेट हुआ सोना, चांदी में भी लगे पंख… ऊपर ही उड़ रहे दाम



Source link


Spread the love share