कैमूर के भभुआ में पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर बिंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। इस दौरान चैनपुर और भभुआ में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। समर्थकों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समर्
।
राजद में शामिल होते ही ब्रजकिशोर बिंद ने एनडीए सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने झूठे वादों, अधूरे विकास कार्यों और नौकरी न देने के वायदों को लेकर तीखा प्रहार किया।
कार्यकर्ता माला लेकर खड़े है।
बिंद ने कहा कि चैनपुर में मेडिकल कॉलेज का वादा सिर्फ चुनावी जुमला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के मेडिकल कॉलेज के भू-निरीक्षण को भी चुनावी स्टंट बताया, जिसका कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आने वाला है।
जमा खान को बताया ‘जमा जुमला’
उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान को ‘जमा जुमला’ बताते हुए तीखी टिप्पणी की। बिंद ने दावा किया कि क्षेत्र में हुए सड़क निर्माण उनके कार्यकाल की देन है, जबकि जमा खान उसे अपनी उपलब्धि बताने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जमा खान को विकास कार्यों से जुड़े कोई पत्रक या प्रमाण पेश करने की चुनौती दी।
‘भाजपा के कथन और कर्म में बड़ा अंतर है’
भाजपा से 23 वर्षों तक जुड़े रहने के बाद राजद में शामिल होने पर ब्रजकिशोर बिंद ने कहा कि भाजपा के कथन और कर्म में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ धोखा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिंद ने बेरोजगारी को सबसे बड़ी समस्या बताते हुए युवाओं को रोजगार देने का वादा किया।
पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर बिंद ने विश्वास जताया कि जनता उन्हें चौथी बार आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनने वाली राजद सरकार ही बिहार में असली बदलाव लाएगी। उन्होंने पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को हल करने और पूरे कैमूर क्षेत्र के विकास का संकल्प भी जताया।