Aaj ka tula Rashifal 5 october: तुला राशि वालों का आज होगा फिजूल खर्च, दोपहर बाद प्रेमी जोड़े करेंगे विवाद, बचने के लिए करें ये उपाय

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Aaj ka tula Rashifal 5 october: आज दिन रविवार तुला राशि के जातक के लिए शरीर का स्वास्थ्य के दृष्टि से अच्छा है परंतु परिवार में जो बुजुर्ग है उनका स्वास्थ्य आज अचानक खराब होता हुआ दिख रहा है.आज आपके लिए आर्थिक दृष्टि से आज का समय खर्च से भरा रहेगा बेफिजूल धन का अपव्य होने की संभावना बनती हुई दिख रही है.

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आज दिन रविवार तुला राशि के जातक के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है. हालांकि, परिवार के बुजुर्ग की सेहत आज अचानक खराब होती हुई दिख रही है. आर्थिक दृष्टि से आज का समय खर्च से भरा रहेगा. बेफिजूल धन का अपव्य होने की संभावना बनती हुई दिख रही है. जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज तुला राशि वाले जातक का रविवार का दिन ठीक रहेगा लेकिन, फालतू के खर्च होंगे. उन्होंने कहा कि आज तुला राशि के जातक को अपने मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. पारिवारिक लोगों का भी सहयोग मिलेगा.

अध्ययन रत्न विद्यार्थी के लिए आज का दिन सुखद है. पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी ऐसा प्रतीत हो रहा है. ऐसा दिख रहा है कि आज तुला राशि के जातकों का अच्छे लोगों से साक्षात्कार हो सकता है और बैठकर बातचीत कर सकते हैं.

दाम्पत्य जीवन के लिए भी आज का दिन सुखद है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम-प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए भी आज का दिन अच्छा है परंतु अनावश्यक दोपहर के बाद विवाद की संभावना बनेगी ऐसा भी प्रतीत हो रहा है.

आज आप नए स्थान पर यात्रा करने के बारे में सोच सकते हैं. धार्मिक यात्रा की भी संभावना बन रही है. भाग्य निर्माण के लिए काफी सुखद दिन है. आज आपके व्यापार क्षेत्र में अच्छे लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा. उच्च सदस्य लोगों का सहयोग मिलेगा. नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन सुखद और सामान्य है. आज आपको अच्छी तरीके से अपने परिवार में स्थित बुजुर्गों का ख्याल रखना चाहिए. यह आपके लिए काफी जरूरी है.

आज के दिन करें ये उपाय
आज के दिन तुला राशि के जातक को सर्व प्रथम भगवान सूर्य को सुबह में जल, लाल चंदन और लाल फूल अर्पित करना चाहिए. आज अपने लिये लाल रंग का वस्त्र भी धारण करें.

रजनीश सिंह

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
घरखगोल

तुला राशि वाले आज करेंगे फिजूल खर्च, दोपहर बाद प्रेमी जोड़े करेंगे विवाद



Source link


Spread the love share