औरंगाबाद में हुई सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना फेसर थाना क्षेत्र के नतलाल बिगहा गांव समीप की है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण एक 55 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के
.
घटना सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि सोमवार को शत्रुघ्न मेहता अपने घर से बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर गए थे।रिश्तेदार के घर से वापस घर लौटने के दौरान जैसे ही नतलाल बिगहा के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया।इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा गया शव
घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फेसर थाना की पुलिस को दी। सूचना पर फेसर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। किसी तरह शव की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी।सूचना पर बदहवास परिजन पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठे। इसके बाद फेसर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के उपरांत दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजन ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की
घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजें की मांग की है। फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, अधेड़ की मौत के बाद समाजसेवी रविरंजन वर्मा, राहुल वर्मा, रंजीत वर्मा, मनीष कुशवाहा, विकास मेहता, रूपेश मौर्या सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।