हिमाचल विधानसभा डिप्टी स्पीकर विनय ने दिया इस्तीफा: विधायक बने रहेंगे; कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाएं, जल्द हो सकती है ताजपोशी – Shimla News

Spread the love share



हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह विधायक पद पर बने रहेंगे। विनय कुमार सिरमौर जिला के श्रीरेणुका जी से विधायक है। विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने विनय कुमार के इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है।

.

माना जा रहा है कांग्रेस हाईकमान उन्हें को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकता है। उन्होंने खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी और कहा था कि वह हर जिम्मेदारी निभाने को तैयार है।

बीते दिनों राहुल गांधी ने छह कांग्रेस नेताओं को इंटरव्यू के लिए दिल्ली बुलाया था। उनमें विनय कुमार भी शामिल थे। उस मीटिंग में विनय के अलावा एजुकेशन मिनिस्टर रोहित ठाकुर, ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर, विनोद सुल्तानपुरी, आशीष बुटेल व सुरेश कुमार भी शामिल थे।

विनय के त्यागपत्र से बदले समीकरण

प्रदेश विधानसभा का विंटर सेशन 26 दिसंबर से धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो रहा है । इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद अपने समीकरण पैदा हो गए हैं। डिप्टी स्पीकर किसे बनाया जाए, इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

डिप्टी सीएम का माना जाता है करीबी

विनय कुमार को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का करीबी माना जाता है। हालीलॉज का भी इनके साथ पूरा समर्थन है।



Source link


Spread the love share