अमृतसर में पत्नी की गला दबाकर हत्या: लाश कमरे में छोड़ भागा पति, ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया; महाराष्ट्र से घूमने आया था कपल – Amritsar News

Spread the love share


अमृतसर की धर्मशाला में पुलिस ने कमरे का लॉक तोड़कर चेकिंग की। वहां बेड पर महिला का शव मिला। फोटो एआई जनरेटेड है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से पंजाब घूमने आए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। यह कपल अमृतसर में रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला में रुका हुआ था। बंद कमरे में वारदात को अंजाम देने के बाद व्यक्ति दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गया।

.

धर्मशाला स्टाफ को वारदात का अंदेशा तब हुआ, जब रूटीन चेकिंग के दौरान दरवाजा खटखटाने पर कपल ने अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। काफी देर दरवाजा नॉक करने के बाद धर्मशाला स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने आकर जब कमरे का लॉक तोड़ा तो अंदर बेड पर महिला का शव पड़ा मिला। कपल के धर्मशाला में जमा डॉक्यूमेंट्स के आधार पर उनकी पहचान हुई। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देकर भागे व्यक्ति ने भी जंडियाला में रेल के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया है।

धर्मशाला में आने-जाने के PHOTOS…

2 दिसंबर को धर्मशाला में रुकने आया था कपल। वह CCTV में दिखे।

इसके बाद 8 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे व्यक्ति कमरा बंद कर चला गया।

इसके बाद 8 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे व्यक्ति कमरा बंद कर चला गया।

पुलिस ने महिला की मौत पर यह जानकारी दी…

  • 2 दिसंबर को धर्मशाला में आया कपल: धर्मशाला स्टाफ के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली सरिता सोनकर अपने पति गणेश सोनकर के साथ 2 दिसंबर को लाला प्रभदयाल धर्मशाला में पहुंची थी। शहर में वह घूमे-फिरे। हालांकि, उन्होंने धर्मशाला का किराया नहीं दिया था।
  • पत्नी को कमरे में छोड़कर चला गया व्यक्ति: स्टाफ ने पुलिस को बताया- सोमवार यानी 8 दिसंबर को शाम करीब 4 बजे गणेश सोनकर को धर्मशाला से बाहर जाते देखा गया। जब उससे किराए के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि आज शाम को दे देगा। इसके बाद वह चला गया। वह अकेला निकला था, लेकिन काफी देर तक भी नहीं लौटा। उसकी पत्नी कमरे में ही थी।
अमृतसर की लाला प्रभदयाल धर्मशाला में रुका था महाराष्ट्र का कपल।

अमृतसर की लाला प्रभदयाल धर्मशाला में रुका था महाराष्ट्र का कपल।

  • दरवाजा पीटने पर भी नहीं खुला तो पुलिस बुलाई: धर्मशाला का स्टाफ बताता है कि गणेश के न लौटने पर रात करीब 9 बजे उसके कमरे का दरवाजा नॉक किया गया, लेकिन उसकी पत्नी ने अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। काफी देर तक दरवाजा पीटा गया, फिर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद कुछ अनहोनी का शक हुआ और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
  • गर्दन पर निशान, गला दबाकर मारा: सिविल लाइन थाने के SHO गुरप्रीत सिंह बताते हैं कि सूचना मिलने पर वह टीम के साथ फौरन धर्मशाला में पहुंचे। वहां जाकर कमरे के दरवाजे का लॉक तोड़ा और अंदर गए तो देखा कि बेड पर महिला की लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन पर कुछ निशान थे। इससे लग रहा था कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।
  • एंट्री रजिस्टर से कपल की पहचान हुई: पुलिस के अनुसार, आरोपी की खोज के लिए धर्मशाला के CCTV खंगाले गए और एंट्री रजिस्टर चेक किया। उसमें कपल की पहचान हुई। पत्नी की हत्या कर भागे गणेश सोनकर की सूचना आसपास के थानों में भी गई।
अमृतसर में पत्नी की गला दबाकर हत्या: लाश कमरे में छोड़ भागा पति, ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया; महाराष्ट्र से घूमने आया था कपल - Amritsar News

SHO बोले- आरोपी ने भी आत्महत्या की सिविल लाइन थाना SHO गुरप्रीत सिंह ने बताया- मंगलवार दोपहर को जंडियाला से सूचना मिली है कि गणेश सोनकर ने भी आत्महत्या कर ली है। उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। फिलहाल, वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला घरेलू क्लेश का मालूम होता है।

SHO का कहना है कि दोनों की डेडबॉडी को अमृतसर के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। इनके परिवार को सूचना दे दी गई है। परिवार आज रात अमृतसर पहुंच सकता है। इसके बाद कारणों का पता चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।



Source link


Spread the love share