आखरी अपडेट:
Aaj ka tula Rashifal 13 december: आज दिन शनिवार तुला राशि के जातक के लिए आज का दिन अनुकूल है.आज शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए आज का समय अनुकूल है.अनावश्यक उलझन परेशानी से छुटकारा पाने में आज का दिन काफी सुखद और सहयोगात्मक रहेगा.आर्थिक स्तिथि मजबूत मजबूत रहेगी किसी भी कार्यो को आसानी से करेंगे.
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आज का दिन शनिवार तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल है. आज शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए भी समय अनुकूल है और आज अनावश्यक उलझन परेशानी से छुटकारा पाने में भी आज का दिन काफी सुखद और सहयोगात्मक रहेगा. आर्थिक स्तिथि मजबूत मजबूत रहेगी. आज तुला राशि के जातक किसी भी कार्य को आसानी से करेंगे. आज मित्रों का सहयोग भरपूर मिलेगा और पारिवारिक सुख-सुविधा में भी वृद्धि होगी. पारिवारिक लोगों का भी सहयोग भरपूर मिलेगा. अध्यनरत विद्यार्थी के लिए आज का दिन अच्छा है. पढ़ाई के प्रति जागरूकता और सजकता में वृद्धि होगी.
तुला राशि वालों को आज जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन सुखद रहने वाला है. आज अपने साथी के साथ यात्रा कर सकते हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है.
तुला राशि के जातकों के आज के दिन के बारे में जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए भाग्य निर्माण में आज का दिन काफी सहयोगात्मक रहने वाला है. अपने कार्य के प्रति जागरूकता और सजकता बढ़ाने वाला होगा. अपने कार्य को आगे बढ़ाने में आप आज के दिन का सहयोग लेकर आगे बढ़ेंगे. आज व्यापार को आगे बढ़ाने का भी अवसर अच्छा खासा प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भाग दौड़ वाला रह सकता है लेकिन सुखद ही रहेगा.
आज के दिन करें ये उपाय
आज के दिन तुला राशि के जातक हनुमान जी की पूजा करें. यदि पीपल का पेड़ आपके पास में है तो वहां पर जाकर जल चढ़ाएं. शाम के समय दीपक जलाना और दीपक दान करना काफी सहयोगात्मक होगा. आज आप अपने लिये काले रंग का वस्त्र धारण करें. इससे आपका पूरा दिन बेहतर रहेगा.
लेखक के बारे में
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें