Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Spread the love share


08:32 पूर्वाह्न, 23-जनवरी-2026

Bihar News : वैशाली पुलिस ने JDU के पूर्व जिला प्रवक्ता को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में जालसाजी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सत्ताधारी जेडीयू के पूर्व जिला प्रवक्ता कुमारेश्वर सहाय को एक महिला से करीब 19 लाख 95 हजार रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

08:19 पूर्वाह्न, 23-जनवरी-2026

Bihar News : मंडप सजा था, रस्में भी हुईं, फिर दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, जानें पूरी कहानी

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में दुल्हन ने दूल्हे के नशे की हालत देखकर शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीणों ने दूल्हा व उसके पिता को घेर लिया। और पढ़ें

08:15 पूर्वाह्न, 23-जनवरी-2026

Bihar News: महारानी कामसुंदरी देवी का राजसी श्राद्ध, ब्राह्मणों को दान में मिले एसी-कूलर और चांदी के बर्तन

दरभंगा में महारानी कामसुंदरी देवी का श्राद्ध पारंपरिक राजाशाही वैभव और आधुनिक दौर की झलक के साथ संपन्न हुआ। श्राद्ध कर्म महारानी के पौत्र युवराज कपिलेश्वर सिंह और राजेश्वर सिंह ने विधि-विधान से कराया। और पढ़ें

07:23 पूर्वाह्न, 23-जनवरी-2026

Bihar News : मरीज की मौत पर बवाल, मेडिकल कॉलेज में उपाधीक्षक से मारपीट, इमरजेंसी सेवाएं ठप

मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित परिजनों ने उपाधीक्षक और डॉक्टरों के साथ मारपीट की, जिसमें उपाधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

05:30 पूर्वाह्न, 23-जनवरी-2026

Bihar : अनंत सिंह की रिहाई में कहां फंसा है पेंच? बिना शपथ लिए बीत जाएंगे 5 साल, जानें क्या कहता है कानून?

Bihar : बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की जेल से रिहाई और उनकी विधायकी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है। आखिर उनकी रिहाई में कहां फंसा है पेंच? जानिए क्या कहता है कानून। और पढ़ें

05:00 पूर्वाह्न, 23-जनवरी-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बिहार विधानमंडल के पास सरकार के एक ऐसे सिस्टम की शुरुआत होने जा रही है, जिससे न सिर्फ आसपास के लोग बल्कि विधानमंडल के लगभग तीन हजार कर्मी भी परेशान होंगे। बहुत जल्द उनका एक खास ‘गंध’ से सामना होना बाकी है। और पढ़ें



Source link


Spread the love share