मगध रेंज के आईजी अरवल पहुंचे: अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश – Arwal News

Spread the love share




मगध क्षेत्र गया के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अरवल पहुंचे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद आईजी ने अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, पंजीयों, लंबित मामलों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति और विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया। आईजी ने अरवल पुलिस को जनता के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने, लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने, क्षेत्र में नियमित गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अभिलेखों और पंजीयों को अद्यतन रखने, कार्यालय के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। पुलिस महानिरीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता और अनुशासन के साथ करने का भी निर्देश दिया।



Source link


Spread the love share