राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे: पंजाब-J&K और हिमाचल के जिलाध्यक्ष को ट्रेनिंग देंगे, 10 दिन से चल रहा प्रशिक्षण शिविर – Kangra News

Spread the love share




लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (गुरुवार) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंच गए हैं। वह, सुबह 8 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे, जहां तीन पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी राहुल गांधी के साथ ही गाड़ी में गुप्त गंगा आए। यहां पर कांग्रेस के तीन राज्यों के 80 जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग चल रही है। इन्हें राहुल गांधी संगठन को मजबूत करने, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, जमीनी स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने और विपक्षी दलों के नैरेटिव का जवाब देने के टिप्स देंगे। इस शिविर का आयोजन कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। दौरे को देखते हुए सब्जी मंडी में छुट्टी घोषित राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए कांगड़ा सब्जी मंडी में आज अवकाश घोषित किया गया है, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सके। इससे पहले बुधवार को एसपीजी कमांडो द्वारा कांगड़ा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक दो बार सुरक्षा जांच और पेट्रोलिंग की गई। पूरे देश में प्रशिक्षण दे रहे राहुल: सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राहुल गांधी पूरे देश में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी कड़ी में वे कांगड़ा आ रहे हैं। हिमाचल कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविर के संयोजक एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि राहुल गांधी का यह दौरा केवल प्रशिक्षण शिविर तक सीमित रहेगा। इसमें आम जनसंपर्क कार्यक्रम शामिल नहीं है। ये नेता भी कांगड़ा में मौजूद राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री सुक्खू पिछले तीन दिन से कांगड़ा में डटे हैं और तैयारियों में जुटे हैं। उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कैबिनेट मंत्री व अन्य वरिष्ठ नेता भी कांगड़ा पहुंच चुके हैं। जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण देने के बाद राहुल गांधी हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी चर्चा कर सकते हैं। जिला अध्यक्षों के साथ लंच के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply