Ashadot

‘ऑपरेशन सिंदूर’ चुनावी मुद्दा, शहीद के बेटे को जॉब नहीं: बोला- नीतीश वादा निभाएं या मना करें; लोग बोले- पाकिस्तान पिटा, NDA को फायदा – Bihar News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ चुनावी मुद्दा, शहीद के बेटे को जॉब नहीं:  बोला- नीतीश वादा निभाएं या मना करें; लोग बोले- पाकिस्तान पिटा, NDA को फायदा – Bihar News
Spread the love share


‘CM नीतीश कुमार मेरे घर आए, इसी आंगन में खड़े होकर मेरी नौकरी, हमारे इलाके में अस्पताल, डिग्री कॉलेज, मेरे पिता का शहीद स्मारक और शहीद द्वार बनाने का वादा किया। 5 महीने गुजर गए। नौकरी नहीं मिली। नहीं देनी है, तो सरकार मना कर दे। मैं कम से कम पढ़ाई पर

.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए BSF जवान मोहम्मद इम्तियाज के बेटे इमदाद रजा आंखों में गुस्सा और निराशा लिए ये कहते हैं। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरान NDA के नेता लगातार ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जिक्र कर रहे हैं।

PM नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गयाजी आए और चुनावी सभा में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है, अब भारत में आतंकी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेंगी।’

बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग है और 14 नवंबर को रिजल्ट आ जाएगा। भले ही पॉलिटिकल पार्टियां ऑपरेशन सिंदूर की बात कर रही हैं, लेकिन क्या ये सच में चुनाव में कोई मुद्दा है? पढ़िए, ग्राउंड रिपोर्ट…

शहीद के घरवाले नाराज, बेटा बोला- शहादत पर राजनीति न करें ऑपरेशन सिंदूर में बिहार के इकलौते शहीद BSF जवान मोहम्मद इम्तियाज के घर में अब भी सन्नाटा पसरा है। उनका घर सारण जिले के नारायणपुर में है। घर में शहीद मोहम्मद इम्तियाज की फोटो लगी है।

इम्तियाज के छोटे बेटे इमदाद राजा कहते हैं, ‘मेरे पिताजी ने देश के लिए जान दी है। किसी पार्टी या किसी एक राज्य के लिए नहीं दी है। यह देश के सम्मान और प्रतिष्ठा का सवाल है। नीतीश सरकार ने हमसे किया कोई वादा पूरा नहीं किया, लेकिन ये लोग इस पर वोट मांग रहे हैं।’

इमदाद बताते हैं, ‘अभी मम्मी की तबीयत सही नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर में मेरे पिताजी शहीद हुए। परिवार आज भी उस सदमे से उबर नहीं पाया है। पापा की कमी हर पल खलती है। दुख हमेशा रहेगा, मगर यह गर्व भी है कि उनकी जिंदगी वतन के काम आई। लेकिन शहादत पर वोट नहीं मांगने चाहिए।’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ चुनावी मुद्दा, शहीद के बेटे को जॉब नहीं: बोला- नीतीश वादा निभाएं या मना करें; लोग बोले- पाकिस्तान पिटा, NDA को फायदा - Bihar News

इमदाद केंद्र सरकार की पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई को नाकाफी मानते हैं। वे कहते हैं, ‘सीजफायर तोड़कर पाकिस्तान ने गोलीबारी की और मेरे पिताजी शहीद हुए। अगर हमने सच में पाकिस्तान को धूल चटा दी है तो सीजफायर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर कैसे हमला कर दिया।’

‘क्या इस पर कोई चर्चा करता है। बस इस बात का जश्न मनाते है कि हमने पाकिस्तान को धूल चटा दी। तो सीजफायर के बाद के हमले का भारत ने कोई जवाब क्यों नहीं दिया।

‘नीतीश सरकार हमें भूल गई, नौकरी नहीं देनी तो साफ-साफ बता दे’ CM नीतीश कुमार 13 मई 2025 को मोहम्मद इम्तियाज के घर छपरा गए थे। इस दौरान 50 लाख रुपए का चेक परिवार को सौंपा गया था। हालांकि, CM के सिर्फ 4 मिनट रुकने पर विवाद भी हुआ था। इस दौरान उन्होंने शहीद के नाम पर 2 किमी सड़क बनाने, शहीद द्वार, नारायणपुर में एक स्वास्थ्य केंद्र और स्मारक बनाने का ऐलान किया था।

फोटो नवंबर 2024 की है। तब मोहम्मद इम्तियाज को प्रमोट कर सब इंस्पेक्टर बनाया गया था।

फोटो नवंबर 2024 की है। तब मोहम्मद इम्तियाज को प्रमोट कर सब इंस्पेक्टर बनाया गया था।

इमदाद बताते हैं, ‘मैं सरकार के वादों के पूरे होने का अब भी इंतजार कर रहा हूं। नीतीश कुमार मेरे घर आए थे और आंगन में खड़े होकर नौकरी, हमारे इलाके में अस्पताल और डिग्री कॉलेज, एक शहीद स्मारक और शहीद द्वार बनाने का आश्वासन दिया था।’

‘घोषणा पत्र भी निकला, लेकिन आज तक इनमें से कोई पूरा नहीं हो पाया है। मैं UPSC का तैयारी करता हूं। इस इंतजार में बैठा हूं कि मेरी नौकरी कब मिलेगी। अगर नौकरी नहीं मिलनी है तो सरकार मना कर दे, मैं अपनी पढ़ाई जारी रखूंगा।’

‘डीएम, बीडीओ, सीओ सभी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाए। हर जगह एक ही जवाब मिला दस्तावेज फॉरवर्ड कर दिए हैं, अपडेट सचिवालय से आएगा। 10-15 दिन कहकर 5 महीने निकल गए। परिवार के दर्द को समझते हुए कम से कम एक वादा तो पूरा होना चाहिए, वरना ये तो शहीद के परिवार के साथ अन्याय है।’

‘BSF ने हमेशा साथ दिया है। आईजी साहब और कमांडेंट मेरे भैया से बात करते हैं और अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से किसी भी मांग पर अब तक ठोस जवाब नहीं आया।’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ चुनावी मुद्दा, शहीद के बेटे को जॉब नहीं: बोला- नीतीश वादा निभाएं या मना करें; लोग बोले- पाकिस्तान पिटा, NDA को फायदा - Bihar News

ऑपरेशन सिंदूर: पटना, मधेपुरा, किशनगंज, कैमूर तक लोग बंटे शहीद के परिवार से बात करने के बाद दैनिक भास्कर ने बिहार के अलग-अलग इलाकों में आम लोगों से भी ऑपरेशन सिंदूर पर बात की। पटना के दीघा में सड़क किनारे कपड़ा बेचने वाले शिवबच्चन राय कहते हैं, ‘यह तो देश की सुरक्षा का मामला है। बिहार ही नहीं, ये पूरे देश के लिए मुद्दा है। हमारे ऊपर कोई हमला करें तो उसका करारा जवाब दें।’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ चुनावी मुद्दा, शहीद के बेटे को जॉब नहीं: बोला- नीतीश वादा निभाएं या मना करें; लोग बोले- पाकिस्तान पिटा, NDA को फायदा - Bihar News

उधर, पटना के गांधी मैदान में सिपाही भर्ती की तैयारी करने वाले समस्तीपुर के ललित कुमार की राय अलग है। ललित कहते हैं, ‘चुनाव के समय ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दे बनाए जाते है, यह कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। चुनाव होते ही ये सब खत्म हो जाता है, जैसे जम्मू में हमला हो गया या कुछ और भी। बिहार के लिए यहां के लोकल मुद्दे जरूरी है। हम बिहार के मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट करेंगे।’

मधेपुरा जिले में रहने वाले पेशे से शिक्षक मिथुन कुमार का मानना है कि बिहार का चुनाव तो जाति पर ही होता है। वे कहते हैं, ‘बिहार विधानसभा चुनाव अक्सर आखिर में जाति के मुद्दे पर चला जाता है। इस बार के चुनाव में ऑपरेशन सिंदूर भी मुद्दा रहेगा। मोदी सरकार ने जो कदम उठाया है, वह बहुत फायदेमंद रहेगा।’

मिथुन के पास खड़े वकील मनोज झा उनकी बातों से सहमत नहीं हैं। मनोज कहते हैं, ‘ऑपरेशन सिंदूर का विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ने वाला है। युद्ध विराम किया गया क्योंकि पाकिस्तान ने अपनी हार मान ली। बिहार के लिए मुद्दा तो हमारे अंदर फैला हुआ आतंक है, उसे कौन खत्म करेगा।’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ चुनावी मुद्दा, शहीद के बेटे को जॉब नहीं: बोला- नीतीश वादा निभाएं या मना करें; लोग बोले- पाकिस्तान पिटा, NDA को फायदा - Bihar News

‘मोदी ने खोज-खोज कर आतंकियों को मारा, ये गर्व की बात’ ऑपरेशन सिंदूर के चुनावों में असर डालने के सवाल पर गांधी मैदान में ही सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही अंजलि मानती हैं कि ऑपरेशन सिंदूर की वजह से NDA को चुनाव में वोट जरूर मिलेंगे।

अंजलि कहती हैं, ‘इस बार हम नीतीश और NDA को ही वोट करेंगे क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर कामयाब हुआ है। यह अच्छी बात है कि हमने अपने दुश्मनों को जवाब दिया। हम तो उसी को वोट करेंगे, जो हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेगा। NDA की सरकार ने बहुत बढ़िया काम किया कि आतंकवादियों को तुरंत जवाब दे दिया।’

पटना में कैब चलाने वाले पंकज कुमार कहते हैं, ‘यहां के लोगों के लिए पलायन, बेरोजगारी, महंगाई मुद्दा है। बिहार खुद अपने मुद्दों से जूझ रहा है। यहां ऑपरेशन सिंदूर कोई मुद्दा नहीं है।’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ चुनावी मुद्दा, शहीद के बेटे को जॉब नहीं: बोला- नीतीश वादा निभाएं या मना करें; लोग बोले- पाकिस्तान पिटा, NDA को फायदा - Bihar News

उधर, बिहार के शाहाबाद के इलाके कैमूर में बिजनेस करने वाले विशाल आनंद मानते हैं कि चुनाव में ऑपरेशन सिंदूर मुद्दा रहेगा। वे कहते हैं, ‘ऑपरेशन सिंदूर हमारे लिए गर्व की बात है। हमने जिहादी किस्म के लोगों और आतंकवादियों को जवाब दिया है। इसका फायदा BJP को जरूर मिलेगा।’

कैमूर के रहने वाले नरेंद्र जायसवाल कहते है-

उद्धरण छवि

आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की थी। प्रधानमंत्री ने उन सभी आतंकवादियों को खोज-खोज कर मारा। इसका NDA को फायदा मिलेगा।

उद्धरण छवि

हालांकि सीमांचल के किशनगंज के रहने वाले महबूब अली कहते हैं कि लोग बिहार की समस्याओं पर वोट करेंगे। महबूब के मुताबिक, ‘लोग स्थानीय मुद्दों पर वोटिंग करेंगे। हमारे लिए तो मुद्दा मूलभूत सुविधाएं है। पलायन रुके, हमें रोजगार मिले।’

किशनगंज के ही मोहम्मद कहते है कि ऑपरेशन सिंदूर देश का मुद्दा है। देश की सुरक्षा की बात होगी, तो यह सब मुद्दा है, लेकिन यहां तो बिहार विधानसभा का चुनाव है। ऐसे में बिहार के लिए यहां के मुद्दे है। हम तो बिहार और अपने किशनगंज के मुद्दे पर वोट करेंगे।’

एक्सपर्ट बोले- BJP घिरी, ऑपरेशन सिंदूर को मुद्दा नहीं बनाएगी पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रियदर्शी रंजन मानते हैं कि बिहार चुनाव में ऑपरेशन सिंदूर को मुद्दा बनाना BJP के लिए मुश्किल होगा। वे कहते हैं, ‘BJP इसका क्रेडिट नहीं छोड़ेगी, उनके लिए यह केंद्र सरकार की बड़ी कामयाबी का तमगा है। फिर भी बिहार में पार्टी और भी मुद्दों पर फोकस करेगी।’

चुनाव में इसके असर पर प्रियदर्शी कहते हैं, ‘BJP अभी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से मैच खेलने को लेकर घिरी हुई है।’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ चुनावी मुद्दा, शहीद के बेटे को जॉब नहीं: बोला- नीतीश वादा निभाएं या मना करें; लोग बोले- पाकिस्तान पिटा, NDA को फायदा - Bihar News

पॉलिटिकल पार्टियों की राय BJP: ऑपरेशन सिंदूर से भारत की ताकत बढ़ी BJP प्रवक्ता प्रभात मालवार कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर बिहार चुनाव में मुद्दा रहेगा और BJP इसे जरूर भुनाएगी। वे कहते हैं, ’ऑपरेशन सिंदूर से भारत की ताकत बढ़ी है। सेना ने 22 मिनट में पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने नेस्तनाबूत कर दिए।’

‘PM नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सेनाओं ने अपना पराक्रम और साहस दिखाया। नरेंद्र मोदी ने बता दिया कि तुमने सिंदूर उजाड़ा था, हमने घर में घुसकर मारा है। चुन-चुनकर मारा है।’

कांग्रेस: बिहार के मुद्दे पढ़ाई, रोजगार, पलायन, ऑपरेशन सिंदूर नहीं कांग्रेस के प्रवक्ता ज्ञानरंजन कहते हैं, ‘प्रधानमंत्री बिहार के मुद्दे पर बात नहीं करते। पलायन, बेरोजगारी, गरीबी, महिलाओं का शोषण, दलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा को राजनीतिक भागीदारी में सामाजिक न्याय दिलाना बिहार के मुद्दे हैं। हमारा मुख्य मुद्दा है कि पढ़ाई से लेकर कमाई तक बिहार में ही हो। नीतीश और मोदी इन सभी मुद्दों से भागते है। यहां मुद्दा बनाया जाता है ऑपरेशन सिंदूर।’



Source link


Spread the love share
Exit mobile version