कटिहार के गंगा दियारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं अब अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंगा नदी पार दुर्गम इलाकों में नियमित मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य दूरदराज के लोगों तक बेहतर उपचार और सुविधाएं पहुंचाना है। कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत गोबराही दियारा में स्वास्थ्य विभाग की टीम हर महीने पहुंचती है। यह टीम नाव और ट्रैक्टर जैसे साधनों का उपयोग कर कठिन रास्तों को पार कर ग्रामीणों को उपचार और टीकाकरण की सुविधा प्रदान करती है। 17 गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक टीके लगाए गए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल की अध्यक्षता में आयोजित इन अभियानों के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 110 बच्चों का नियमित टीकाकरण (आरआई) किया गया। इसके अतिरिक्त, 17 गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक टीके लगाए गए। डॉ. अमरलाल ने बताया कि गोबराही दियारा के आठ अलग-अलग टोलों में कुल 8 मेडिकल कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों में 220 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। यह अभियान जनवरी से लगातार हर महीने चलाया जा रहा है। सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे मेडिकल टीम में सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। इन स्वास्थ्यकर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी दियारा क्षेत्र के लोगों तक सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन कैंपों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इलाज कराने और दवाइयां लेने के लिए लंबी कतारें देखी गईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इन सेवाओं की स्थानीय लोगों को कितनी आवश्यकता थी। स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने मांग की कि ऐसे शिविर नियमित रूप से लगाए जाते रहें, ताकि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी समय पर इलाज मिल सके।
Source link
कटिहार के गंगा दियारा क्षेत्र में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं: नाव-ट्रैक्टर से इनएक्सेसिबल रास्ते पार कर लग रहे नियमित कैंप – Katihar News