Ashadot

किशनगंज में युवक ने की 10 शादियां: प्यार के जाल में फंसाकर पैसे ऐंठे, फिर छोड़ दिया – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में युवक ने की 10 शादियां:  प्यार के जाल में फंसाकर पैसे ऐंठे, फिर छोड़ दिया – Kishanganj (Bihar) News
Spread the love share




किशनगंज में एक युवक को 10 लड़कियों से शादी कर धोखाधड़ी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। सदर थाना क्षेत्र के सिंधिया कुलामणि गांव के काशीपुर बलवा स्थित छलिया इलाके से युवक को बंधक बनाए जाने की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे छुड़ाया। पुलिस आरोपी को किशनगंज थाना ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी फारूक ने बताया कि उसने अब तक 10 शादियां की हैं। वह लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाता था, शादी के नाम पर उनसे पैसे ऐंठता और फिर मारपीट कर छोड़ देता था। ”मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, इसके कारण इतनी शादियां कीं” फारूक ने दावा किया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसके कारण उसने इतनी शादियां कीं। उसने यह भी बताया कि उसकी सभी पत्नियां अपने मायके में हैं, जिन्हें वह मारपीट कर छोड़ चुका है। आरोपी के अनुसार, पकड़े जाने पर महिलाएं उसे मारती थीं, इसलिए वह ऐसा करता था। आरोपी ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उसने हाल ही में ससुराल आकर 90,000 रुपये दहेज के रूप में लिए थे और शादी की थी। उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी सभी शादियों में पैसे लिए थे। आरोपी ने कई परिवारों को ठगा स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी ने कई परिवारों को ठगा है। वह शादी का झांसा देकर लड़कियों का आर्थिक शोषण करता था। कई मामलों में मारपीट की शिकायतें भी सामने आई हैं। सदर थाना पुलिस आरोपी द्वारा की गई अन्य शादियों के बारे में भी जांच कर रही है। यह घटना किशनगंज जिले में महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी और अपराधों के बढ़ते मामलों को दर्शाती है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version