Ashadot

गयाजी मेयर ने स्वच्छता सेनानियों को किया सम्मानित: सफाई के मामले में जिला बिहार में अव्वल, देश में मिला है 27वां स्थान – Gaya News

गयाजी मेयर ने स्वच्छता सेनानियों को किया सम्मानित:  सफाई के मामले में जिला बिहार में अव्वल, देश में मिला है 27वां स्थान – Gaya News
Spread the love share


स्वच्छता सेनानी को सम्मानित करते मेयर गणेश पासवान।

गया के विष्णुपद मंदिर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता सेनानियों को सम्मानित किया गया।

मेयर वीरेंद्र कुमार (गणेश पासवान), पूर्व डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी सदस्य अखौरी ओंकार नाथ (मोहन श्रीवास्तव) और नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने सेनानियों का सम्मान किया। इस अवसर पर सभी स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।

स्वच्छता सेनानी महिला को सम्मानित करते मेयर व अन्य।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को यह सम्मान दिया गया। मेयर गणेश पासवान ने बताया कि स्वच्छता सेनानियों की मेहनत से गया नगर निगम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

नगर निगम बिहार में पहले स्थान पर है। साथ ही देश के कई बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए पूरे देश में 27वां स्थान प्राप्त किया है। इसी उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया गया है।

स्वच्छता सेनानियों के साथ मेयर गणेश पासवान।

स्वच्छता सेनानियों के साथ मेयर गणेश पासवान।

वहीं, पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मियों के बदौलत ही बिहार में नंबर वन पर नगर निगम गया जी है और देश में 27 वां स्थान मिला है. स्वच्छता सेनानियों के बूते ही हमें यह शान प्राप्त हुआ है. इसी को लेकर हमने हम लोगों के द्वारा स्वच्छता के सेनानियों को सम्मानित और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है. मौके पर पार्षद अंजली कुमारी, जितेंद्र वर्मा, डिम्पल कुमार, गोपाल कुमार, साकेत सिंह उर्फ भगत, जया देवी, रणधीर कुमार गौतम आदि उपस्थित थे।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version