Ashadot

जदयू नेताओं ने की लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर चार दिन विद्यालय में अवकाश देने की मांग

जदयू नेताओं ने की लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर चार दिन विद्यालय में अवकाश देने की मांग
Spread the love share


जदयू नेताओं ने की लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर चार दिन विद्यालय में अवकाश देने की मांगजदयू नेताओं ने की लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर चार दिन विद

जदयू नेताओं ने की लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर चार दिन विद्यालय में अवकाश देने की मांग जदयू नेताओं ने की लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर चार दिन विद्यालय में अवकाश देने की मांग

चार दिन अवकाश मिलने पर शिक्षिका छठव्रतियों को मिलेगी राहत: बबलू मंडल

खगड़िया, एक प्रतिनिधि

शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चार दिनों के पर्व पर अवकाश की मंाग की है। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्व- त्योहारों को लेकर वर्षों से चार दिवसीय राज्य के सभी विद्यालय में अवकाश रहा है। इस बार पूर्व की भांति विद्यालय में अवकाश नही देने के कारण खासकर निर्जला छठ व्रत-उपवास करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बतौर जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर उक्त दीपावली, गोवर्द्धन पूजा,काली पूजा, भैयादूज एवं लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर चार दिवसीय विद्यालय में अवकाश देने की मांग की है। इस अवसर पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जिला महासचिव राजीव रंजन,जिला महासचिव सह तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह,जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,वकील सिंह,नरेश कुमार एवं कार्यालय प्रभारी राजीव कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

पूजा की मिट्टी लाने गए किशोर बागमती नदी लापता, खोजबीन जारी

खगड़िया, नगर संवाददाता।

मोरकाही थाना क्षेत्र के रसौंक घाट पर बुधवार को मिट्टी काटने गए एक सात वर्षीय किशोर बुधवार को लापता हो गया। बताया जा रहा है कि अपने अन्य साथियों के साथ घाट पर मिट्टी लाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान बागमती नदी के पानी में किसी तरह से गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद से वह लापता है। किशोर की पहचान बिपिन तांती के सात वर्षीय पुत्र के रूप में की गई है। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि देर शाम तक खोजबीन जारी थी।

शिक्षिका से एक लाख रुपए की उचकके ने की छिनतई

खगड़िृया, नगर संवाददाता

शहर के एसबीअर बैंक से एक लाख रुपये निकासी कर पति के साथ बाइक से घर जा रही शिक्षिका से एक उचक्के ने बुधवार को छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माड़र खगड़िया पथ पर गुदरिया स्थान के समीप बाइक के पीछे बैठकर चौथम जा रही शिक्षिका को पीछे से बाइक सवार दो युवक ने रुपये से भरा लेडिज पर्स छीन लिया। जिसके कारण शिक्षिका बाइक से नीचे गिर गई। बाइक सवार छिनतई गिरोह के दोनों सदस्य माड़र की ओर फरार हो गया। घटना की जानकारी शिक्षिका ने मुफस्सिल पुलिस को दी। प्रभारी मुफस्सिल थानाघ्यक्ष दशरथ राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है. बताया जाता है कि चौथम थाना क्षेत्र के शिव कुमार शर्मा शिक्षिका पत्नी के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version