ओइना लाखापुर में आग लगने के बाद दुकानों का सामान जलकर बिखरा पड़ा है।
जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के ओइना लाखापुर गांव में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग में मीट, मुर्गा-मछली और फास्ट फूड की कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना में करीब 2 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। दुकानदारों ने इसे सुनियोजित घटना बताय
.
रातभर आग की लपटों से भारी नुकसान हुआ
दुकानदारों ने बताया कि आग दुकानें बंद होने के बाद लगी। देखते ही देखते पूरे परिसर में आग फैल गई और मीट, मुर्गा-मछली, फास्ट फूड समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी उसे रोकने में असमर्थ रहे। कुछ दुकानदारों ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और इस नुकसान से उनका जीवन प्रभावित होगा।
पीड़ितों ने आरोप लगाया, प्रशासन से मुआवजे की मांग की
ग्रामीण और दुकानदारों ने इस घटना के लिए असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को उचित मुआवजा मिले। थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन जैसे ही आवेदन मिलेगा, मामले की गंभीर जांच की जाएगी और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।