Ashadot

जेडीयू नेता संजय झा ने जब काटी नीतीश कुमार की पर्ची, जानिए सदस्यता अभियान के इस घटना के पीछे की दिलचस्प कहानी

जेडीयू नेता संजय झा ने जब काटी नीतीश कुमार की पर्ची, जानिए सदस्यता अभियान के इस घटना के पीछे की दिलचस्प कहानी
Spread the love share


आखरी अपडेट:

जेडीयू के तमाम बड़े नेताओं और विधायकों के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुख्यमंत्री के लिए एक पर्चा फाड़ दिया. जैसे ही वो पर्चा फाड़ कर नीतीश कुमार को दिया कर्पूरी सभागार में मौजूद विधायक और नेता जमकर तालियां बजाने लगे. संजय झा के हाथों से पर्ची लेकर नीतीश कुमार ने संजय झा को धन्यवाद दिया.

जेडीयू का सदस्यता अभियान

पटना: जेडीयू ने आज (शनिवार) सदस्यता अभियान शुरुआत की, जहां सीएम नीतीश कुमार समेत तमाम नेताओं ने शिरकत की. इसी दौरान जेडीयू दफ्तर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. जेडीयू के तमाम बड़े नेताओं और विधायकों के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुख्यमंत्री के लिए एक पर्चा फाड़ दिया. जैसे ही वो पर्चा फाड़ कर नीतीश कुमार को दिया कर्पूरी सभागार में मौजूद विधायक और नेता जमकर तालियां बजाने लगे. संजय झा के हाथों से पर्ची लेकर नीतीश कुमार ने संजय झा को धन्यवाद दिया. लेकिन, इसके बाद एक और दिलचस्प बात हुई जब नीतीश कुमार ने भी एक पर्ची संजय झा के हाथो में दिया और संजय झा ने झुककर अभिवादन किया.

अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि इस धटना में ऐसा खास क्या है. तो चलिए..जेडीयू के दो बड़े नेताओं के एक दूसरे को दी गई पर्ची को कहानी भी आपको बताते है. दरअसल, जेडीयू में आज (शनिवार) से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई और इसकी शुरुआत नीतीश कुमार से हुई. जब संजय झा ने सदस्यता अभियान की रसीद काटकर नीतीश कुमार को जेडीयू का पहला सदस्य बनाया. इसके बाद ये शुरुआत आगे बढ़ी और नीतीश कुमार ने भी संजय झा को रसीद दी और संजय झा ने सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया.

इस मौके पर संजय झा ने बताया कि जेडीयू के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि शनिवार को ही जेडीयू ने चुनाव में शानदार सफलता दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और इसी मौके पर जेडीयू की सदस्यता अभियान की शुरुआत भी हुई. ये अभियान 2025 से लेकर 2028 तक चलेगा. जेडीयू को उम्मीद है कि इस अभियान में बिहार के लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे और जेडीयू के सदस्य बनेंगे. संजय झा कहते है की ये मेरी ख़ुशक़िस्मती है की मुझे नीतीश कुमार को जेडीयू का सदस्य बनाने का मौक़ा मिला है. नीतीश कुमार की ख्याति ना सिर्फ़ बिहार और देश में है बल्कि इनकी प्रशंसा अब विदेशों में भी हो रही है.

वहीं इस मौके पर विजय चौधरी ने कहा की आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है और ये अभियान पूरे बिहार में चलेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस कार्यक्रम में आए थे और जिस तरीके से हम लोगों को प्रचंड जीत मिली है, उसके बाद यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. हमारे कार्यकर्ता पूरे बिहार में जाएंगे और सदस्य अभियान चलाएंगे. इस बार का टारगेट एक करोड़ सदस्य बनाने का है.

लेखक के बारे में

ऑथरीमजी

अमिता किशोर

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

घरबिहार

संजय झा और नीतीश कुमार ने जब काटी एक दूसरे की पर्ची, जानिए इसके पीछे की कहानी



Source link


Spread the love share
Exit mobile version