Ashadot

दैनिक भास्कर एप से जुड़ने का मौका: पूर्णिया में रिपोर्टर की जरूरत, दी गई जानकारी पर जल्द आवेदन करें – Purnia News

दैनिक भास्कर एप से जुड़ने का मौका:  पूर्णिया में रिपोर्टर की जरूरत, दी गई जानकारी पर जल्द आवेदन करें – Purnia News
Spread the love share




डीबी एप यानी आपके अपने मोबाइल पर खबरों का एक पूरा संसार। ऐसी खबरें जो आपकी जिंदगी को प्रभावित करती हैं और ऐसी जानकारियां जो आपको जानना जरूरी है। देश-दुनिया और आपके अपने शहर में इस समय कहां, क्या हो रहा है, यह जानने का सबसे भरोसेमंद माध्यम। इसके लिए देश, प्रदेश की राजधानी और जिला मुख्यालय पर तैनात हैं हमारे रिपोर्टर जो खबरों को सबसे तेजी से आप तक पहुंचाते हैं। हर राज्य में हमारा स्ट्रांग न्यूजरूम है जो सिर्फ बड़ी घटना/इवेंट की जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उसे डिटेल में आसान शब्दों में समझाता है। विश्लेषण भी होता है जहां आपके मन में उठने वाले सारे सवालों के जवाब होते हैं। क्या आप अपने शहर/क्षेत्र की न्यूज को लेकर उत्साहित है? डीबी रिपोर्टर के रूप में आप भी देश के सबसे बड़े और विश्वसनीय न्यूज एप दैनिक भास्कर से जुड़ सकते हैं। यहां आप खबरों के जरिये अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। आपके भेजे समाचार दैनिक भास्कर एप के लाखों यूजर तक पहुंचेंगे। दैनिक भास्कर से जुड़ने के लिए यह जरूरी है अपने क्षेत्र-शहर में होने वाली घटनाओं और आयोजनों पर नजर और न्यूज कवर करने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव। समाचार लिखने, एडिट करने और वीडियो बनाने में कुशल हो। हिंदी में धाराप्रवाह बोलना और लिखना जानते हो। डीबी रिपोर्टर के रूप में आपकी क्या जिम्मेदारी रहेगी दैनिक भास्कर एप के लिए अपने क्षेत्र और शहर की खबरें तेजी से भेजना होंगी। इसके लिए हम आपको उपलब्ध कराएंगे एक एप। अपने मोबाइल पर इस इस ऐप के जरिए आप अपने क्षेत्र या शहर में होने वाले कार्यक्रम या घटनाक्रम की खबर तत्काल भेज सकेंगे। ऐसे कर सकते हैं आवेदन ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें- लिंक को क्लिक करें यदि आप चयनित होते हैं, तो आपको दस्तावेज़ सत्यापन करने और बैंक खाता विवरण साझा करने के लिए कहा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप om.pratap@dbdigital.in पर ईमेल भेजकर संपर्क कर सकते हैं।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version