Ashadot

नालंदा में सड़क हादसा, नवादा की महिला की मौत: वकालतनामा पर हस्ताक्षर के लिए जा रही थी कोर्ट, ऑटो से उतरते ही बाइक सवार ने मारी टक्कर – Nalanda News

नालंदा में सड़क हादसा, नवादा की महिला की मौत:  वकालतनामा पर हस्ताक्षर के लिए जा रही थी कोर्ट, ऑटो से उतरते ही बाइक सवार ने मारी टक्कर – Nalanda News
Spread the love share


नालंदा में मंगलवार को रजौली-बख्तियारपुर फोरलेन के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नालंदा डेयरी के पास बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नवादा जिला के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के भनौल गांव निवासी मुद्रिका प्रसाद की (48) वर्षीय पत्नी उर्

.

मृतका के परिजन ने कहा कि बिहार शरीफ कोर्ट में वकालतनामा पर हस्ताक्षर के लिए महिला ऑटो से उतरकर जा रही थी। इसी बीच नालंदा डेयरी के समीप बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

रोते-बिलखते परिजन।

आठ माह पहले बेटी की मौत हुई थी

परिजन ने कहा कि उन्हें ट्रैफिक पुलिस से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां ट्रैफिक पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ट्रैफिक थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उर्मिला देवी की बेटी निभा की शादी पावापुरी ओपी अंतर्गत दुर्गापुर गांव में अक्षय कुमार के साथ 2022 में हुई थी। उस वक्त एक बाइक और 5 लाख रुपए दहेज के रूप में दिया था। करीब 8 महीना पहले निभा की मौत ससुराल में हो गई थी।

मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर पावापुरी ओपी में ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में वकालतनामा पर हस्ताक्षर के लिए उर्मिला देवी कोर्ट जा रही थी। परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि ससुराली परिवार ने इस घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि ससुराली पक्ष की ओर से एंटीसिपेटरी बेल लेने के बाद लगातार धमकी परिवार को दी जा रही थी।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version