Ashadot

परबत्ता में संघ का शताब्दी महा जनसंपर्क अभियान: घर-घर पहुंचा राष्ट्र निर्माण और सेवा का संदेश, स्वंयसेवकों ने घर-घर पहुंचकर उपलब्धियां गिनाई – Khagaria News

परबत्ता में संघ का शताब्दी महा जनसंपर्क अभियान:  घर-घर पहुंचा राष्ट्र निर्माण और सेवा का संदेश, स्वंयसेवकों ने घर-घर पहुंचकर उपलब्धियां गिनाई – Khagaria News
Spread the love share



हर घर संपर्क अभियान में शामिल स्वंयसेवक।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में परबत्ता प्रखंड की नगर पंचायत परबत्ता में हर घर संपर्क महा जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के तहत संघ के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को संघ के विचारों, सामाजिक

.

स्वयंसेवकों ने समाज के विभिन्न वर्गों जैसे युवा, महिला, बुजुर्ग, व्यापारी और किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों, सेवा कार्यों, आपदा राहत, सामाजिक समरसता, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

स्वयंसेवकों ने बताया कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा की एक विचारधारा है, जिसका उद्देश्य समाज को जोड़ना और उसे सकारात्मक दिशा देना है।

अभियान के दौरान नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में स्वयंसेवकों की टोलियां पहुंचीं। स्थानीय नागरिकों ने भी संवाद में रुचि दिखाई और कई स्थानों पर स्वयंसेवकों का स्वागत कर संघ के सेवा कार्यों की सराहना की। इस संवाद से सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को बल मिला।

इस अभियान में कुणाल किशोर, राहुल कुमार, गुलशन कुमार, प्रवीण कुमार, कृष्णकांत, मोहित, सज्जन, सोनू, प्रमोद, गोपाल, मनीष और अमीर सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ इस अभियान को सफल बनाया।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version