Ashadot

बिहार के छपरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर किया कांड!

बिहार के छपरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर किया कांड!
Spread the love share



सारण. बिहार के छपरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है, जहां कोचिंग संचालक वह निजी स्कूल के शिक्षक संजीत कुमार की अज्ञात अपराधियों ने घर में सोए अवस्था में गोली मार कर हत्या कर दी. सुबह जब बच्चे कोचिंग पढ़ने आए तब इस मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी वकील राय के लगभग 22 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार राय को बीती रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सोऐ अवस्था में जंगले से गोली मारकर हत्या कर दी. हैरत की बात यह है कि घर में सोए अन्य सदस्यों को इस घटना की भनक तक नहीं लगी. मृतक के भाई उपेंद्र कुमार ने बताया कि संजीत पैसे से शिक्षक था और कोचिंग भी चलता था जहां गांव के बच्चे जाकर पढ़ाई करते थे. संजीत का आचरण सभी के लिए काफी अच्छा था.

हत्या से सदमे में गांव के लोग

जानकारी के अनुसार मृतक संजीत कुमार सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव था और भोजपुरी गीत गाकर वीडियो बनाता था. संजीत की हत्या के बाद पूरा गांव सदमे में है. मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस आपसी रंजीश और प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच कर रही है.

फॉरेंसिक टीम भी करेगी जांच

अभी तक परिजनों द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई जिसके कारण पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर आगे बढ़ रही है और मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

टैग: बिहार शिक्षक, अपराध समाचार, सारण न्यूज़



Source link


Spread the love share
Exit mobile version