Ashadot

बिहार के 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट: 100m के आसपास रहेगी विजिबिलिटी, 24 घंटे में 8°C के साथ भागलपुर सबसे ठंडा – Patna News

बिहार के 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट:  100m के आसपास रहेगी विजिबिलिटी, 24 घंटे में 8°C के साथ भागलपुर सबसे ठंडा – Patna News
Spread the love share


बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज दरभंगा, मुजफ्फरपुर, कटिहार समेत 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 100 मीटर के आसपास विबिजिलिटी रहने की संभावना है। सुबह और देर रात घनी धुंध छाई रहेगी। साथ ही लोगो

.

बीते 24 घंटे में 3 जिलों में कोहरा दिखाई दिया। इन जिलों में विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर के आसपास रही। वहीं, 8°C न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर सबसे ठंडा जिला रहा।

कई जिले में 2 दिनों से क्यों छा रहा घना कोहरा

पिछले 2 दिनों से राज्य के कई जिलों में लगातार घना कोहरा दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मेन कारण उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर प्रभाव और वातावरण में नमी का बढ़ना है।

रात में हवा की रफ्तार काफी कम हो जा रही है, जिससे नमी जमीन के पास ही जमा हो रही है। साथ ही न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होने के कारण कोहरे की स्थिति और मजबूत हो गई है। साफ आसमान और शांत मौसम की वजह से सुबह के समय कोहरा देर तक छाया रह रहा है।

24 घंटे में नहीं होगा मौसम में कोई बड़ा बदलाव

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल किसी बड़े मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। यही कारण है कि अगले 24 घंटे तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना कम है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य रह सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही हवा की स्पीड बढ़ेगी या बादल छाएंगे, कोहरे की तीव्रता में कमी आ सकती है।

बिहार के 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट: 100m के आसपास रहेगी विजिबिलिटी, 24 घंटे में 8°C के साथ भागलपुर सबसे ठंडा - Patna News

पटना में सुबह दिख सकता हल्का कोहरा

राजधानी की बात करें, तो यहां सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने की संभावना है और मौसम साफ रहेगा।

पटना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती, जबकि दोपहर में मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने पटना में फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, यलो अलर्ट वाले जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्का कोहरा जरूर देखने को मिल सकता है, लेकिन उसका असर ज्यादा नहीं होगा।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version