Ashadot

‘बिहार में गौ भक्त प्रत्याशी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव’: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीतामढ़ी से शुरू की गौ मतदाता संकल्प यात्रा – Sitamarhi News

‘बिहार में गौ भक्त प्रत्याशी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव’:  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीतामढ़ी से शुरू की गौ मतदाता संकल्प यात्रा – Sitamarhi News
Spread the love share



सीतामढ़ी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ मतदाता संकल्प यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने पुनौरा धाम और जानकी स्थान में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद गोशाला चौक स्थित सभा स्थल से यात्रा आरंभ की।

शंकराचार्य ने घोषणा की कि बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा गौ माता की रक्षा से जुड़ी है। उनका मानना है कि गौ रक्षा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की दिशा में काम होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में गौ रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध उम्मीदवारों को ही समर्थन मिलेगा। नामांकन के बाद सभी प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

‘राहुल गांधी को नहीं आना चाहिए पुनौरा धाम’

सीता जन्मभूमि परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। परिसर में गौ माता की जय और सनातन धर्म की जय के नारे लगे। मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से माहौल धार्मिक रहा। सीता मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने राहुल गांधी के पुनौरा धाम न आने पर टिप्पणी की कि उन्हें आना भी नहीं चाहिए क्योंकि वह हिंदू नहीं हैं।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version