Ashadot

बिहार में पहली बार ‘इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट’ का आयोजन: 14 इवेंट्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पेरिस ओलंपिक के खिलाड़ी भी हुए शामिल – Patna News

बिहार में पहली बार ‘इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट’ का आयोजन:  14 इवेंट्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पेरिस ओलंपिक के खिलाड़ी भी हुए शामिल – Patna News
Spread the love share



बिहार में पहली बार ‘इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट 2025’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

एशियन गेम्स और ओलिंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।

इस दौरान 14 अलग-अलग इवेंट्स हुए। इसमें एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10,000 मीटर, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो शामिल है।

बिहार के 23 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

आज के इवेंट में किशोर जेना, करण पहल, अमिया मलिक, सचिन यादव, पूर्णिमा हेंब्रम, समरदीप गिल भाग लिया। पटना में हो रहे इस संस्करण में बिहार के 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि पिछले छह संस्करणों में कुल मिलाकर केवल 14 बिहार के खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस बार कुल 390 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो अब तक के सभी सात संस्करणों में तीसरी सबसे अधिक भागीदारी है।

6 संस्करणों में 1700 से अधिक महिला एथलीट ने लिया भाग

अब तक 6 संस्करणों में 1700 से अधिक महिला एथलीट भाग ले चुकी हैं, जिसमें औसतन 58% खिलाड़ी सिर्फ 5 इकाइयों– तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आर्मी और कर्नाटक से होते हैं। 100m, 200m, 400m, 1500m और लंबी कूद– ये पांच इवेंट्स 49% भागीदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

हालांकि, चिंता की बात यह है कि महिला एथलीटों की भागीदारी केवल 30% पर ही बनी हुई है, जबकि पिछले तीन एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा व्यक्तिगत पदक जीते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि महिला एथलीटों को और अधिक प्रोत्साहन और मंच मिलना चाहिए।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version