मुकबाले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा को मिला प्रशस्ति पत्र शेरघाटी, निज संवाददाता शेरघाटी के योगापुर मिडिल स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानगयाबुध, 23 अक्टूबर 2024 03:01 अपराह्न
शेयर करना
शेरघाटी, निज संवाददाता। शेरघाटी के योगापुर मिडिल स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली मजदूर परिवार की बेटी स्वीटी कुमारी को शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला और खेल उत्सव में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया है। स्वीटी को रंगोली निर्माण मुकाबले में शामिल किया गया था।
पटना से शेरघाटी लौटने के बाद बुधवार को स्कूल में विद्यालय के प्राचार्य दिग्विजय सिंह ने प्रशस्ति पत्र सौंपा। हेडमास्टर ने बताया कि विद्यालय की ओर से छात्रा को एक स्कूल ड्रेस भी देने का निर्णय लिया गया है। उन्होने बताया कि स्वीटी योगापुर गांव की रहने वाली है। उसके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। जिलास्तर पर हुए खेल मुकाबले में स्वीटी के प्रदर्शन को सराहना मिली थी और उसे राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए चुना गया था।