Ashadot

मोतिहारी में बेलगाम ट्रक ने पांच की जान ली, मोटरसाइकिल और टेम्पो को कुचला

मोतिहारी में बेलगाम ट्रक ने पांच की जान ली, मोटरसाइकिल और टेम्पो को कुचला
Spread the love share


आखरी अपडेट:

मोतिहारी के कोटवा दीपउ मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल और टेम्पो को कुचल दिया, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने एनएच जाम कर दिया है और प्रदर्शन कर रहे हैं..

मोतिहरी में बड़ा सड़क हादसा

मोतिहारी. कोटवा के दीपउ मोड़ पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक मोटरसाइकिल और फिर टेम्पू को कुचल दिया. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया. इस दौरान 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और मृतकों की पहचान करने में जुट गई है. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा.

लेखक के बारे में

ऑथरीमजी

मोहम्मद माजिद

पत्रकारिता में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव। 2023 से नेटवर्क 18 के साथ जुड़े हुए मुझे ढाई साल हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में वरिष्ठ कंटेंट एडिटर के रूप में काम कर रहा हूं। यहां, मैं कवर हूं…और पढ़ें

घरबिहार

मोतिहारी में बेलगाम ट्रक ने पांच की जान ली, मोटरसाइकिल और टेम्पो को कुचला



Source link


Spread the love share
Exit mobile version