Ashadot

संदिग्धों की तलाश में शहर के होटलों व लॉज की हुई जांच

संदिग्धों की तलाश में शहर के होटलों व लॉज की हुई जांच
Spread the love share


शेयर करना

हमें फॉलो करें

नवादा में दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा के लिए होटलों और लॉज में सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए सभी होटलों की जांच की, जिसमें आगंतुकों के नाम, पते और पहचान पत्र…

न्यूज़रैप हिन्दुस्ताननवादागुरु, 10 अक्टूबर 2024 10:10 पूर्वाह्न
शेयर करना

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा शहर के विभिन्न होटलों व लॉज में मंगलवार की देर शाम तक सघन जांच अभियान चलाया गया। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में दुर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने व सुरक्षा को लेकर संदिग्ध लोगों की पहचान हेतु सभी होटलों व लॉज की जांच की गयी। इस दौरान होटलों व लॉज में मौजूद लोगों के नाम व पते की जानकारी ली गयी और उनके पहचान पत्र से वेरिफिकेशन किया गया। संदिग्ध पाये जाने की स्थिति में संबंधित थाने की मदद से उनकी पहचान की पुष्टि करायी गयी। जांच के क्रम में होटलों व लॉज के आगंतुक रजिस्टर से वहां रह रहे लोगों का मिलान किया गया। गोंदापुर टीओपी प्रभारी एसआई हिमांशु कुमार व उनकी टीम ने इस दौरान होटलों के कमरे आदि की भी जांच की। देर रात तक चली जांच में सभी होटल व लॉज की जांच पूरी कर ली गयी। इस दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी और न ही किसी प्रकार का कोई आपत्ति जनक सामान बरामद किया गया। हर दिन पुलिस को देंगे रिपोर्ट सभी होटलों व लॉज के संचालकों को एसपी के आदेश पर एक प्रपत्र दिया गया है। इस विहित प्रपत्र में आगंतुकों से संबंधित मांगी गयी सूचनाएं प्रतिदिन पुलिस को उपलब्ध कराना होगा। इसमें उनके नाम, पता व राष्ट्रीयता तथा पहचान पत्र आदि का ब्योरा स्थानीय पुलिस को उपलब्ध करायी जाएगी। ताकि शहर में आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके। होटलों व लॉज में देर रात तक चली जांच के कारण वहां हड़कम्प की स्थिति बनी रही। बता दें कि दुर्गापूजा के दौरान शहर में किसी भी प्रकार के संदिग्ध आचरण वाले व्यक्ति के प्रवेश को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और उनकी हर गतिविधियों पर नजर रख रही है। सभी होटलों व लॉज की सीसीटीवी को अपडेट व सही रखने के निर्देश दिये गये हैं।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version