Ashadot

सड़क दुर्घटना में प्रेग्ननेंट महिला सिपाही की मौत: पटना के राजवंशी नगर के पास कार ने स्कूटी में मारी थी टक्कर, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत – Patna News

सड़क दुर्घटना में प्रेग्ननेंट महिला सिपाही की मौत:  पटना के राजवंशी नगर के पास कार ने स्कूटी में मारी थी टक्कर, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत – Patna News
Spread the love share



हादसे के बाद महिला सिपाही के पास स्थानीय महिलाएं।

पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के बेली रोड में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक प्रेग्नेंट महिला सिपाही की मौत हो गई है। सिपाही अल्का अनुपम डायल 112 में पोस्टेड थी।

सुबह में स्कूटी से ड्यूटी जा रही थी, इस दौरान एक कार ने ठोकर मार दी। कार का नंबर BR 01P Q5029 है। घटना की पुष्टि ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने की है।

इलाज के दौरान हुई मौत

थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की गाड़ी से महिला सिपाही को इलाज के लिए PMCH में एडमिट कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला सिपाही गर्भवती थी। जच्चा- बच्चा दोनों की मौत हुई है।

जमा हो गई भीड़

घटना के बाद बीच सड़क पर महिला सिपाही गिर गई और तड़पने लगी। वहां से गुजर रहे लोगों और कुछ महिलाओं ने उसे सड़क किनारे किया। काफी देर तक महिला सिपाही तड़पती रही। इसके बाद पुलिस की गाड़ी आई।

महिलाओं की सहायता से उठाकर उसे इलाज के लिए भेजा गया। इस घटना में महिला सिपाही को ड्यूटी छोड़ने जा रहा शख्स भी घायल हो गया था। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। लेकिन, अंदरूनी चोट काफी है। इलाज चल रहा है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version