Ashadot

सावधान! आंधी-तूफान… बिहार के 24 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश

सावधान! आंधी-तूफान… बिहार के 24 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश
Spread the love share


आखरी अपडेट:

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून का असर दिख रहा है, लेकिन उम्मीद के अनुसार वर्षा नहीं हो रही है. पटना, गया, पूर्णिया में बादल छाए हैं. सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया में तेज बारिश की संभावना है.

पूरे बिहार में मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी

हाइलाइट्स

  • औरंगाबाद समेत 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना.
  • पटना मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया.
  • अगले 5 दिनों तक बिहार में बारिश जारी रहेगी.
पटना: बिहार में मॉनसून का असर स्पष्ट रूप से दिख रहा है. अधिकांश जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो रही है, लेकिन उम्मीद के अनुसार वर्षा नहीं हो रही है. भागलपुर, गया, पटना, पूर्णिया सहित आस पास के जिलों में बादल छाए हुए है. आंशिक रूप से धूप भी देखने को मिल रही है. बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी जिलों में धूप खिली हुई है. बादल में जहां तहां दिखाई दे रहे हैं.

पटना का मौसम फिलहाल स्थिर बना हुआ है. कोई खास बदलाव की स्थिति देखने को नहीं मिल रही है. कहीं कहीं हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है. मुजफ्फरपुर में फिलहाल हल्की गरज के साथ बारिश हो रही है. गया में शाम 6 बजे के करीब बारिश हो सकती है. बादल मंडरा रहे हैं. पूर्णिया में 3 बजे के बाद मौसम बदलेगा. हल्की बारिश होगी.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम अकील
पटना 34.2/28.0 58
मुजफ्फरपुर 34.0/27.7 53
गया 32.8/26.6 41
पूर्णिया 34.0/27.5 32
भागलपुर 31.6/27.4 56

( नोट- ये आंकड़ा गुरुवार का है )

आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

शाम 5 बजे तक सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, वज्रपात, 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक हवा के साथ तेज वर्षा होने की प्रबल संभावना है. साथ ही इन जिलों में ठनका गिरने की भी जताई गई है. इसीलिए खेतों में काम कर रहे किसान भाइयों को इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है.

पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवैया हवा और मानसूनी ट्रफ लाइन के बिहार के ऊपर सक्रिय रहने के कारण लगातार बादल बन रहे हैं. इसके चलते बिहार के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. यह सिलसिला अगले 5 दिनों तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. 5 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है और उमस बढ़ सकती है. अगले 5 दिनों के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है. वहीं, दिन का तापमान फिलहाल 30-35°C के बीच है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

घरबिहार

सावधान! आंधी-तूफान… बिहार के 24 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश



Source link


Spread the love share
Exit mobile version