Ashadot

सिविल सर्जन ने तीन प्रखंडों का औचक निरीक्षण किया: अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी – Madhubani News

सिविल सर्जन ने तीन प्रखंडों का औचक निरीक्षण किया:  अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी – Madhubani News
Spread the love share



मधुबनी के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को तीन प्रखंडों के अस्पतालों और उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों पर आवश्यक कार्रवाई की गई। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निरीक्षण

.

डॉ. कुमार ने बेनीपट्टी, माधवपुर और हरलाखी प्रखंडों के अस्पतालों का देर रात तक दौरा किया। उन्हें बेनीपट्टी अस्पताल में कचरे की सूचना मिली थी, जिसकी जांच के लिए वे विशेष रूप से वहां पहुंचे थे।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर व्यवस्था में गड़बड़ी पाई गई। सिविल सर्जन ने विभिन्न अस्पतालों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिनमें डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता बनाए रखना प्रमुख थे।

डॉ. कुमार ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से यह निरीक्षण कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों और कर्मचारियों को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version