Ashadot

14 जनवरी को मंदार महोत्सव का होगा शुभारंभ: बांका में बॉलीवुड के कलाकार बिखेरेंगे जलवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारी जारी – Banka News

14 जनवरी को मंदार महोत्सव का होगा शुभारंभ:  बांका में बॉलीवुड के कलाकार बिखेरेंगे जलवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारी जारी – Banka News
Spread the love share


बांका के बौसी प्रखंड में पूर्व बिहार का सबसे बड़ा मंदार महोत्सव सह तीन दिवसीय बौसी मेला का 14 जनवरी को शुभारंभ होगा। बौसी मेला को राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त है। यहां आदिवासी,सनातन और जैन धर्मलांबियों की भीड़ लगती है। दूसरी तरफ मंदार महोत्सव में होने

.

मंदार महोत्सव मंच पर इस बार बॉलीवुड के कलाकार और इंडियन आइडल के कलाकार अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे। इंडियन आइडल के मशहूर गायक हेमंत बृजवासी और स्वाति मिश्रा, विनोद राठौड़, बाबर मदूसर, कुमार सत्यम आ रहे हैं। जिसकी तैयारी को लेकर स्थानीय डीएम अंशुल कुमार लगातार जायजा ले रहे हैं।

बिहार ही नहीं अब कई राज्यों में अपनी पहचान रखने वाले मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले तीन दिवसीय मंदार महोत्सव सह बौसी मेला तीन धर्मो का संगम स्थली है। पहली बार यहां मंदार के लाल और बिहार की बेटी का जादू दिखेगा और मथुरा के लाल कमाल करेंगे। जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

कलाकार कुमार सत्यम की भी सजेगी महफिल

इंडियन आइडल के मशहूर गायक हेमंत ब्रजवाशी और स्वाति मिश्रा को भी मौका मिला है। इनकी प्रस्तुति 15 और 16 जनवरी को होगी। इस बार स्थानीय लोगों की मांग पर बड़े गजल गायक और स्थानीय कलाकार कुमार सत्यम की भी महफिल सजेगी। उनकी प्रस्तुति 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन है।

14 जनवरी को मंदार महोत्सव का होगा शुभारंभ: बांका में बॉलीवुड के कलाकार बिखेरेंगे जलवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारी जारी - Banka News

दूसरे दिन स्वाति मिश्रा और हेमंत ब्रजवाशी का कार्यक्रम है। स्वाती मिश्रा उत्तरी अमेरिकी बॉलीवुड गायिका है। उन्होंने महज सात साल की उम्र में संगीत वाद्ययंत्र बजाना शुरू कर दिया था। यूट्यूब पर पहला गायन वीडियो अपलोड के बाद व छह महीने में ही स्वाति का चैनल पूरे भारत में ट्रेंड पर रहा। जबकि, हेमंत ब्रजवाशी सारेगामापा लिटिल चैंप्स के विजेता रहे हैं। सिने जगत के लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मैसूर हिंदी फिल्म गायक विनोद राठौर अपना जलवा बिखरेंगे।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version