Ashadot

2 दिन से लापता शख्स का खेत से मिला शव: सीवान में तेजाब से जला चेहरा, बेटे ने हत्या कर पहचान छुपाने का लगाया आरोप – Siwan News

2 दिन से लापता शख्स का खेत से मिला शव:  सीवान में तेजाब से जला चेहरा, बेटे ने हत्या कर पहचान छुपाने का लगाया आरोप – Siwan News
Spread the love share



सीवान में शनिवार की देर रात खेत से शख्स का अधजला शव बरामद हुआ है। वे शुक्रवार की दोपहर से लापता थे। परिवार वालों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को देर रात गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी कि खेत में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पर

घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौड़ गांव की है। मृतक की पहचान कुर्मी महतो के बेटे सत्यनारायण प्रसाद(55) के रूप में हुई है।

पहचान मिटाने के लिए डाला तेजाब

मृतक के बेटे राजन महतो ने बताया कि शव की स्थिति बेहद भयावह थी। चेहरे और शरीर पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या की गई है और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को तेजाब से जलाया गया है।

जांच में जुटी FSL की टीम

घटना की सूचना मिलने पर जीबी नगर थाने की पुलिस और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के बेटे के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है, जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में जुटी है।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version